मोहम्मद अब्बास ने डेब्यू मैच में चटकाई हैट्रिक, 17 गेंदों में 5 विकेट ले रचा इतिहास
नई दिल्ली। भारत में इस समय जहां फैन्स को आईपीएल का दमदार शो देखने को मिल रहा है तो वहीं पर इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट की भी शुरुआत हो चुकी है। इंग्लैंड में खेली जा रही काउंटी क्रिकेट लीग में इंग्लिश खिलाड़ियों के अलावा भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी और पाकिस्तान के कई खिलाड़ी भी शामिल हैं। गुरुवार को इसी लीग में हैंपशायर और मिडलसेक्स की टीम के बीच मैच खेला गया जहां पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने हैंपशायर के लिये डेब्यू करने का काम किया और अपनी शानदार गेंदबाजी से मिडलसेक्स की कमर तोड़ने का काम किया।
पाकिस्तान के इस पेस बॉलर ने अपने डेब्यू मैच में हैट्रिक लेते हुए काउंटी क्रिकेट में इतिहास रचने का काम किया। मोहम्मद अब्बास काउंटी क्रिकेट के इस सीजन में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गये हैं। अब्बास ने अपनी गेंदबाजी के दौरान महज 17 गेंद में 5 विकेट हासिल किये।
और पढ़ें: इंग्लैंड को बड़ा झटका, कम से 12 हफ्तों के लिये इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर हुए बेन स्टोक्स
मोहम्मद अब्बास ने मैच के दूसरे दिन के पहले सेशन में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी पांचवी गेंद पर पहला विकेट हासिल किया और आखिरी गेंद पर निक गुबिन्स का विकेट गिराया। वहीं जब अगले ओवर में वो गेंदबाजी करने आये तो मोहम्मद अब्बास ने पहली गेंद स्टिविस का विकेट लेकर अपनी हैट्रिक पूरी की।
मोहम्मद अब्बास ने इसके बाद विकेटों का पंजा पूरा करने में ज्यादा वक्त नहीं लगाया और महज 17 गेंद के अंदर 5 विकेट हासिल किये और हैंपशायर को मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम किया। उल्लेखनीय है कि पिछले 4 सीजन में हैंपशायर के गेंदबाजों ने 3 बार फर्स्ट क्लास क्रिकेट प्रारूप में हैट्रिक लेने का कारनामा किया है।
और पढ़ें: DC vs RR: आशीष नेहरा ने उठाये पंत की कप्तानी पर सवाल, दिल्ली की हार से हुए खफा
आपको बता दें कि हैंपशायर की टीम ने पहले खेलते हुए 319 रन बनाने का काम किया और मोहम्मद अब्बास की गेंदबाजी के चलते मिडलसेक्स की टीम को पहली पारी में महज 79 रन पर ऑल आउट कर दिया। मिडलसेक्स की टीम अभी भी 240 रनों से पीछे है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
