सुशांत की आत्महत्या से सदमे में हैं एमएस धोनी, मैनेजर ने बताया कैसी है हालत
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की बायोपिक पर बनी फिल्म में उनका किरदार निभाने वाले बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की खबर से हर कोई सदमे में हैं। जहां कई लोगों को विश्वास नहीं हो रहा तो कई लोग इसे सुनकर पूरी तरह से होश खो बैठे हैं। सुशांत की आत्महत्या की खबर सुनकर सदमे में जाने वाले लोगों में भारतीय टीम के महान कप्तान एमएस धोनी का नाम भी शामिल है। रविवार को सुशांत की आत्महत्या की खबर सामने आने के बाद से बॉलीवुड से लेकर खेल जगत के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के जरिये अफसोस जताया लेकिन एमएस धोनी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।
और पढ़ें: सुशांत सिंह की मौत पर सदमे में किरण मोरे, धोनी की बायोपिक के लिये किया था ट्रेन
ऐसे में कई लोगों को पूर्व कप्तान की प्रतिक्रिया का इंतजार था क्योंकि 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' की शूटिंग के दौरान धोनी और सुशांत ने काफी वक्त एकसाथ बिताया था। अब धोनी ने भले ही सोशल मीडिया पर कोई प्रतिक्रिया न दी हो लेकिन उनके मैनेजर अरुण पांडे ने बताया कि सुशांत की मौत की खबर सुनकर धोनी किस कदर गहरे सदमे में हैं।
और पढ़ें: इस कारण टूट गया सुशांत का क्रिकेटर बनने का सपना, वरना धोनी के साथ खेलते क्रिकेट

मैनेजर अरुण ने बताया धोनी का रिएक्शन
एबीपी आनंद से बात करते हुए एमएस धोनी के मैनेजर अरुण पांडे ने बताया कि सभी की तरह धोनी के लिये भी सुशांत की आत्महत्या की खबर चौंकाने वाली थी। उल्लेखनीय है कि सुशांत की मौत की खबर पर धोनी और उनकी पत्नी साक्षी की ओर से जून की शाम तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है।
मैनेजर अरुण पांडे ने कहा,' सुशांत की आत्महत्या से हर कोई सदमे में हैं। सुशांत की मौत की खबर सुनते ही धोनी उदास हो गए थे। जैसे ही धोनी को सुशांत सिंह राजपूत की खबर मालूम चली, वह हैरान हो गए और फिर इसके बाद उनके चेहरे पर गहरी उदासी छा गई।'

सुशांत के बड़े प्रशंसक बन गये थे धोनी
उल्लेखनीय है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी सोशल मीडिया से काफी दूर ही रहते हैं। इस बारे में बात करते हुए मैनेजर अरुण ने बताया कि धोनी की बायोपिक में काम करने के दौरान दोनों में काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी और धोनी उनके अभिनय के बड़े फैन हो गये थे।
उन्होंने कहा,'जिस तरह से सुशांत ने धोनी की बायोपिक में अभिनय किया था, धोनी उनके बहुत बड़े प्रशंसक बन गए थे। उन्होंने कहा कि हम लोग विश्वास नहीं कर सकते कि क्या हुआ। मैं अभी इस हालत में नहीं हूं कि मेरा दुख बयां कर सकूं, माही भी काफी उदास हैं। सुशांत सिर्फ 34 साल के थे और एक अच्छा करियर उनका इंतजार कर रहा था। इसके कोई शक नहीं है, हर किसी कि जिंदगी में उतार चढ़ाव आता रहता हैं।'

सुशांत में छिपा था एक क्रिकेटर
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत का क्रिकेट से खास लगाव था और वह बचपन में एक क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन परिवार की उम्मीदों और जिम्मेदारी के चलते उन्होंने इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया और फिर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। सुशांत सिंह राजपूत ने नेशनल लेवल पर क्रिकेट भी खेला था जबकि उनकी बहन मीतू राज्य स्तर की क्रिकेटर हैं।
सुशांत सिंह के अंदर के क्रिकेटर की झलक मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और धोनी भी देख चुके थे, जहां सचिन तेंदुलकर ने सुशांत को एक क्रिकेटर समझ लिया था वहीं पर धोनी अपने पसंदीदा हेलिकॉप्टर शॉट को सुशांत के बल्ले से निकलता देखना काफी पसंद करते थे।

धोनी की तरह जमीन पर सोये थे सुशांत
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। माना जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत ने यह कदम डिप्रेशन के चलते उठाया, जिससे वो पिछले काफी समय से जूझ रहे थे और अपना इलाज भी करा रहा था।
उन्होंने कहा,'वह माही से काफी सवाल पूछा करता थे, छोटी छोटी चीजें ही अंतर पैदा करती हैं। दोनों बिहार से थे तो उन दोनों के बीच तालमेल बनाने में मदद मिली। मैं, माही और सुशांत दिल्ली में धोनी के एयर इंडिया कॉलोनी मकान में गए थे। माही ने याद किया कि वह कहां बैठते थे, खाते थे तो सुशांत भी किरदार को महसूस करने के लिए ऐसा करते थे। घर में ऐसा भी स्थान था जहां माही जमीन पर लेटते थे तो सुशांत ने भी ऐसा ही किया।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
