अब सिंगर बने डिविलियर्स, नया गाना किया रिलीज, वीडियो में कोहली भी शामिल
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में आरसीबी की टीम ने इस साल उम्मीद के हिसाब से प्रदर्शन किया और मौजूदा समय में प्लेऑफ में जगह बनाती हुई नजर आ रही है। आरसीबी की टीम के लिये बल्लेबाजी की रीढ़ माने जाने वाले एबी डिविलियर्स ने शानदार प्रदर्शन किया है और अपने दम पर टीम को जीत दिलाने का काम किया है। इस दौरान फैन्स को डिविलियर्स द बल्लेबाज के कई और रंग देखने को भी मिले हैं। हाल ही में कप्तान विराट कोहली ने एक फोटो शेयर कर डिविलियर्स द फोटो ग्रॉफर की स्किल्स को अपने फैन्स से मिलवाया था जिसके बाद अब इस खिलाड़ी का एक और नया रूप देखने को मिल रहा है।
एबी डिविलियर्स ने अब अपना एक गाना रिलीज किया है जिसमें वह फैन्स को अपने सिंगिंग टैलेंट से भी रूबरू कराते हुए नजर आ रहे हैं। डिविलियर्स के इस नये सॉन्ग का नाम 'द फ्लेम' है जिसके वीडियो में डिविलियर्स के अलावा गाने के लेखक केरन जोयड और यूथ कोयर भी शामिल हैं।
और पढ़ें: IPL 2020: राजस्थान के वो 2 ड्रॉप कैच जिसके चलते अबुधाबी में गरजा क्रिस गेल का बल्ला
इस वीडियो में डिविलियर्स के अलावा आरसीबी के कप्तान विराट कोहली, युजवेंद्र चहल, डेल स्टेन, कगिसो रबाडा, क्रिस मॉरिस और एनरिच नॉर्किये भी नजर आ रहे हैं। डिविलियर्स की ओर से रिलीज किया गया यह सॉन्ग मानवता के लिये है।
इस वीडियो के अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए डिविलियर्स ने लिखा,' मैंने यह गाना केरन और कोयर के साथ मिलकर लिखा है, हम सभी एक-दूसरे से अलग हैं लेकिन एक साथ मिलकर एक परफेक्ट पिक्चर बनाते हैं।'
गौरतलब है कि एबी डिविलियर्स इस समय यूएई में आरसीबी की टीम के साथ आईपीएल में खेलते नजर आ रहे हैं, जहां पर उनकी टीम ने 12 मैचों में 14 अंक हासिल कर प्वाइंटस टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है। इस दौरान डिविलियर्स ने 171.21 के स्ट्राइक रेट से 338 रन बनाये हैं।
और पढ़ें: IPL 2020: अबुधाबी में आया गेल स्टोर्म, राजस्थान को जीत के लिये 186 रनों की दरकार
आपको बता दें कि डिविलियर्स इस दौरान 4 अर्धशतक भी लगा चुके हैं औऱ फैन्स के लिये 26 चौके और 20 छक्के लगाकर उनका मनोरंजन भी किया है। डिविलियर्स ने साल 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। हालांकि वह टी20 लीग में खेल रहे हैं। आईपीएल के अलावा वह पीएसएल, बीबीएल जैसी कई अन्य लीगों में भी खेलते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
