बारिश ने धोया WTC फाइनल का चौथा दिन, जानें 5वें दिन क्या रहेगा मौसम का हाल
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच का चौथा दिन भी बारिश की वजह से पूरी तरह से धुल गया है। साउथैम्पटन के मैदान पर खेले जा रहे इस ऐतिहासिक मैच के चौथे दिन को लगातार 5 घंटों तक हुई बारिश के बाद अंपायर्स ने रद्द कर दिया है। इससे पहले भी 18 जून से शुरू होने वाले इस मैच का पहला दिन बारिश के चलते पूरी तरह से धुल गया था और टीमें मैदान पर टॉस के लिये भी नहीं आ सकी थी। टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच के अब तक के 4 दिनों के खेल का ज्यादातर समय बारिश और खराब रोशनी से प्रभावित रहा है जिसके बाद रिजर्व डे का इस्तेमाल होना बिल्कुल तय नजर आ रहा है।
हालांकि फैन्स के लिये खुश कर देने वाली खबर यह है कि मैच के 5वें दिन बारिश को लेकर कोई भी भविष्यवाणी नहीं की गई है। 5वें दिन के मौसम की बात करें तो यह काफी साफ रहने वाला है जिसके बाद उम्मीद है कि फैन्स को इस रोमांचक मैच में खेलते हुए खिलाड़ी नजर आयेंगे। वहीं पर रिजर्व डे का इस्तेमाल होना तय है तो अभी भी 2 दिन का खेल बाकी है जिसमें ऐतिहासिक मैच के विजेता का पता लगाया जा सकता है।
और पढ़ें: WTC फाइनल के रिजर्व डे के लिये आईसीसी ने घटाया टिकट का दाम, जानें क्या हैं नये रेट
उल्लेखनीय है कि आईसीसी ने इस ऐतिहासिक मैच के लिये 23 जून के दिन को रिजर्व डे के रूप में रखा था ताकि बारिश और खराब रोशनी के चलते अगर 90 ओवर्स का खेल प्रभावित होता है तो मैच का नतीजा हासिल करने के लिये इस दिन का इस्तेमाल किया जा सके। हालांकि बारिश ने अब तक 2 दिन और 2 सेशन के खेल को प्रभावित किया है।
गौरतलब है कि अगर बाकी बचे दो दिनों में बारिश और खराब रोशनी का दखल जारी रहता है और टीमें किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाती हैं तो आईसीसी को टाई ब्रेकर नहीं करायेगा बल्कि दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर ईनाम की राशि को आपस में बांट देगा। वहीं पर टेस्ट चैम्पियनशिप के विजेता के लिये बनाई गई ट्रॉफी आईसीसी के पास प्रतीक के तौर पर रहेगी।
और पढ़ें: जुड़वा बच्चों के पिता बनें उसेन बोल्ट, ऐसे रखे नाम कि सोशल मीडिया पर हो गये वायरल
आपको बता दें कि भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 217 रन बनाने का काम किया और ऑल आउट हो गई। वहीं पर न्यूजीलैंड की टीम ने मैच के तीसरे दिन खेल पर पूरी तरह से अपना दबदबा बनाते हुए 2 विकेट खोकर 101 रन बना लिये हैं। कीवी टीम के लिये पहले गेंदबाजी में काइल जैमिसन ने शानदार प्रदर्शन करने का काम किया और 5 विकेट हासिल किये तो वहीं पर डेवॉन कॉन्वे ने 54 रनों की पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications