'इसी वजह से सैमसन को नहीं मिलती भारतीय टीम मे जगह', सुनील गावस्कर ने जमकर की आलोचना
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर अक्सर खेल और खिलाड़ियों के प्रति अपने बेबाक बयानों के लिये जाने जाते हैं। इस समय दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग में सुनील गावस्कर कॉमेंट्री करते नजर आ रहे हैं और इस दौरान भी वो शब्दों को चबाते हुए नजर नहीं आते हैं। गुरुवार को वानखेड़े के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के बीच खेले गये मैच में एक बार फिर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपनी पारी से निराश करने का काम किया जिसके बाद गावस्कर ने उनकी जमकर आलोचना करने का काम किया।
और पढ़ें: IPL 2021: 'आखिर भारत में क्यों नहीं बन सकते दिग्गज ऑलराउंडर', वीवीएस लक्ष्मण ने किया खुलासा
आरसीबी के खिलाफ इस मैच में संजू सैमसन ने अच्छी शुरुआत तो की लेकिन उसे बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे। राजस्थान की टीम ने इस मैच में एक बार फिर पावरप्ले में खराब बल्लेबाजी की और महज 18 रन पर अपने 3 विकेट खो दिये, जिसके बाद सैमसन और शिवम दुबे ने कुछ अच्छे शॉटस लगाये, लेकिन जब टीम को सैमसन की जरूरत थी वह एक आसान सा कैच मैक्सवेल को पकड़ा कर वापस पवेलियन लौट गये।
और पढ़ें: RR vs RCB: पावरप्ले में फिर फ्लॉप हुई राजस्थान, नाम किया शर्मनाक रिकॉर्ड

इस कारण भारतीय टीम में नहीं मिल रही जगह
उल्लेखनीय है कि संजू सैमसन ने आईपीएल 2021 के पहले मैच में 119 रनों की पारी के साथ सीजन का आगाज किया लेकिन उसके बाद से 3 पारियों में 4,1 और 21 रन बनाकर वापस पवेलियन लौटे। आरसीबी के खिलाफ भी उन्होंने अच्छी शुरुआत करते हुए 2 चौके और एक छक्के की मदद से आगाज िकया लेकिन वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर मिड विकेट पर खड़े मैक्सवेल को कैच थमा दिया। सुनील गावस्कर ने संजू सैमसन की बल्लेबाजी में निरंतरता न होने को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि यही कारण है जिसकी वजह से उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिल पा रही है।
स्टार स्पोर्टस पर बात करते हुए गावस्कर ने कहा,'सबसे पहले एक कप्तान होने के नाते आपको अपनी टीम के लिये खड़ा होना होता है और डिलिवर करना होता है। उन्होंने यह काम पहले मैच में कर के दिखाया लेकिन उसके बाद यह कर पाने में नाकाम रहे हैं। यही उनकी समस्या रही है। संजू सैमसन को भारतीय टीम में शामिल नहीं किये जाने के पीछे के कई कारणों में से यह भी एक कारण है कि वो एक मैच में रन बनाते हैं और उसी अंदाज में रन बनाना जारी रखने की कोशिश में अगले कुछ मैचों में आउट होते नजर आते हैं।'

परिस्थिति के हिसाब से बल्लेबाजी करना जरूरी
सुनील गावस्कर ने आगे कहा कि संजू सैमसन को परिस्थिति के हिसाब से बल्लेबाजी करना सीखना होगा, वो वहीं से नहीं शुरू कर सकते जहां से पिछले मैच में खत्म किया था। गावस्कर ने संजू सैमसन को आरसीबी के खिलाफ बड़ा स्कोर न बना पाने के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि आरसीबी के खिलाफ राजस्थान बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती थी लेकिन उनकी लापरवाही के चलते ऐसा हो नहीं सका।
उन्होंने कहा,'राजस्थान रॉयल्स के लिये संजू सैमसन टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी का अहम हिस्सा हैं। खासतौर से तब जब बेन स्टोक्स चोटिल होकर वापस लौट गये हैं, ऐसे में उनकी स्थिति और पेंचीदा बन जाती है। वह टीम के कप्तान हैं और वहां पर उनकी भूमिका और अहम हो जाती है।'

राजस्थान के पास फिनिशर्स की कमी
गावस्कर ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि कप्तान को खुद उदाहरण बनकर टीम के लिये खेलना चाहिये। कप्तान ज्यादा रन बनाता है क्योंकि वह टीम में एंकर की भूमिका निभाता है, हां यह सच है कि राजस्थान के पास क्रिस मॉरिस और डेविड मिलर जैसे खिलाड़ी हैं जो कि नीचे आकर बड़े-बड़े शॉट लगा सकते हैं लेकिन टॉप ऑर्डर में ऐसा नहीं है। गावस्कर ने राजस्थान की कमजोरी पर बात करते हुए कहा कि उन्हें टॉप ऑर्डर की समस्या से दूर निकलने की जरूरत है। साथ ही राजस्थान की बल्लेबाजी में 5,6 और 7 नंबर पर दिक्कत है क्योंकि उनके पास बहुत सारे फिनिशर्स नहीं है। ऐसे में कप्तान का टॉप ऑर्डर में रन बनाना बहुत जरूरी हो जाता है क्योंकि बिना रन के आप जीत हासिल नहीं कर सकते।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
