MI vs RR: पोलार्ड ने जीता टॉस पहले बल्लेबाजी करेगी मुंबई, जानें क्या है टीमों में बदलाव
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 45वां मैच आज अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम पर खेला जा रहा है जहां पर मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाफ राजस्थान की टीम प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिये करो या मरो के मैच में खेलने उतर रही है। जहां राजस्थान की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पिछले मैच में 8 विकेट से हराया था तो वहीं मुंबई इंडियंस की टीम ने सीएसके के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।
अबुधाबी में हो रहे इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम के लिये कप्तान रोहित शर्मा आज भी बाहर बैठे और उनकी जगह कप्तानी संभाल रहे कायरन पोलार्ड ने टॉस जीता और आज पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस जीतने के बाद पोलार्ड ने कहा कि हम पिछले कुछ मैचों में चेज करते हुए अच्छा कर रहे हैं और हम आज के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इस लय को बरकरार रखना चाहेंगे। पिच भी काफी अच्छी लग रही है।
और पढ़ें: IPL 2020: गायकवाड़ की पारी कोहली पर पड़ी भारी, चेन्नई ने RCB को 8 विकेट से हराया
वहीं मुंबई की टीम ने आज के मैच में एक बदलाव किया है, मैच में आज जेम्स पैटिंनसन की वापसी हुई है और नाथन कुल्टर नाइल को आराम दिया गया है। राजस्थान की टीम ने आज के मैच में कोई बदलाव नहीं किया है।
गौरतलब है कि अगर आज के मैच में मुंबई इंडियंस की टीम जीत हासिल करती है तो वह प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी तो वहीं राजस्थान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जायेगी।
और पढ़ें: IPL 2020: चेन्नई के खिलाफ कोहली ने लगाया खास दोहरा शतक, नाम किये कई रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI: सौरभ तिवारी, क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI: रॉबिन उथप्पा, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत, कार्तिक त्यागी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications