Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ENG vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड ने किया वनडे टीम का ऐलान, कई खिलाड़ियों को मिली जगह

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो चुकी है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट के वापस लौटने में इंग्लैंड काफी अहम भूमिका निभा रहा है। वेस्टइंडीज के बाद मौजूदा टेस्ट सीरीज खेलने के बाद इंग्लैंड की टीम को आयरलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज की मेजबानी करनी है तो वहीं पाकिस्तान की टीम भी टेस्ट और टी20 सीरीज के लिये यहां पहुंच चुकी है। ईसीबी ने शुक्रवार को आयरलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिये कप्तान इयोन मोर्गन के नेतृत्व में एक 24 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है जो कि वनडे सीरीज से पहले ट्रेनिंग समूह का हिस्सा बनेंगे।

उल्लेखनीय है कि आयरलैंड कि खिलाफ होने वाली इस वनडे सीरीज के तीनों मैच साउथैम्पटन में ही खेले जायेंगे। इस सीरीज का पहला मैच 30 जुलाई, दूसरा मैच 1 अगस्त और आखिरी मैच 4 अगस्त को खेला जायेगा। वहीं ईसीबी ने पिछले हफ्ते घोषित की गई इंग्लैंड की 13 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किये गये जॉनी बेयरस्टो और हरफनमौला खिलाड़ी मोइन अली को टीम में शामिल कर लिया है।

और पढ़ें: 'अगर धोनी को आप अच्छे नहीं लगे, तो फिर भगवान भी आपकी मदद नहीं करेगा'

वहीं इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन ने हाल ही में अपनी चोट का ऑपरेशन कराया है तो वह सीरीज में उपलब्ध नहीं हो पायेंगे। इतना ही नहीं आयरलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के ट्रेनिंग कैंप में विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स, आलराउंडर डेविड विली, लियाम डॉसन, लियाम लिविंगस्टोन, जेम्स विंस, बेन डकेट और रीस टोप्ले को भी शामिल किया गया हैं।

ईसीबी ने खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करते हुए बयान में कहा, 'यह समूह गुरुवार 30 जुलाई को शुरू होने वाली रॉयल लंदन श्रृंखला से पहले गुरुवार 16 जुलाई से एजियास बाउल में शिविर में हिस्सा लेगा। यह समूह सीमित ओवरों के टीम प्रबंधन के साथ एजियास बाउल में रहेगा और वही तैयारी और ट्रेनिंग करेगा।'

और पढ़ें: 'दूध से मक्खी की तरह निकाला', अजिंक्य रहाणे को टीम से बाहर करने पर भड़के आकाश चोपड़ा

गौरतलब है कि इस समूह के बीच दो अभ्यास मैच 21 और 24 जुलाई को होंगे जिसके बाद श्रृंखला के लिए टीम घोषित की जाएगी। इसके साथ ही ईसीबी ने सीरीज के लिये कोचिंग स्टाफ की भी घोषणा की जिसमें पॉल कोलिंगवुड सहायक कोच और क्रिस सिल्वरवुड अस्थाई रूप से टीम के मुख्य कोच की जगह लेंगे। इस सीरीज के लिए बल्लेबाजी कोच की भूमिका मार्कस ट्रेस्कॉथिक, तेज गेंदबाजी कोच के रूप में इंग्लैंड यंग लायंस के जॉन लुईस और डरहम के नील किलेन टीम को अभ्यास करायेंगे।

और पढ़ें: ENG vs WI: इंग्लैंड के गेंदबाज का दावा, ICC के लार बैन का निकाला तोड़

दक्षिण अफ्रीका के बायें हाथ के पूर्व स्पिनर क्लॉड हेंडरसन को स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है जबकि एसेक्स के पूर्व विकेटकीपर जेम्स फॉस्टर विकेटकीपरों के साथ काम करेंगे।

आयरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की टीम: इयोन मॉर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, टॉम बेंटन, सैम बिलिंग्स, हेनरी ब्रूक्स, ब्राइडन कार्स, टॉम कर्रन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, लॉरी इवान्स, रिचर्ड ग्लीसन, लुईस ग्रेगरी, सैम हेन, टॉम हेल्म, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब महमूद, मैथ्यू पार्किंसन, आदिल रशीद, जेसन रॉय, फिल सॉल्ट, रीस टॉप्ले, जेम्स विन्स और डेविड विली।

Story first published: Saturday, July 11, 2020, 16:29 [IST]
Other articles published on Jul 11, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+