Tokyo 2020: अमेरिकी धावक ने रचा इतिहास, 10वां ओलंपिक मेडल जीत बनाया बड़ा रिकॉर्ड
नई दिल्ली। अमेरिकी स्प्रिंटर एलीसन फीलिक्स ने टोक्यो में जारी ओलंपिक गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किया और अपने करियर की उपलब्धियों की लिस्ट में एक और उपलब्धि जोड़ दी। एलीसन फेलिक्स ने जापान में जारी ओलंपिक खेलों में 400 मीटर रेस में तीसरे पायदान पर रहते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता और अपने ओलंपिक पदकों की संख्या 10 कर दी है। इसके साथ ही एलिसन ने ओलंपिक के ट्रैक एंड फील्ड इतिहास में सबसे ज्यादा पदक हासिल करने वाली महिला खिलाड़ी मर्लिन ऑटे को पीछे छोड़ दिया है और टॉप पर काबिज हो गई हैं।
और पढ़ें: BAN vs AUS: बांग्लादेश ने ढाका में रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार जीती T20 सीरीज
मैच के बाद 35 वर्षीय फीलिक्स ने रेस पर बात करते हुए कहा,'मैंने इस बार ज्यादा पारदर्शी और कमजोर कड़ियों पर काम किया। मैंने सोचा कि सबसे बुजुर्ग एथलीट होना कुछ ऐसा है जो आमतौर पर आपको नजर नहीं आता है तो मैं अपने खुद के संघर्ष को साझा करने पर ध्यान दिया। मुझे लगता है कि पिछली कई चैम्पियनशिप के दौरान मैंने अपने काम को लेकर क्या हो रहा है यह सोचने पर ज्यादा समय खर्च कर दिया लेकिन इस बार मैं ऐसा नहीं करना चाहती थी।'
और पढ़ें: IND vs ENG: जेम्स एंडरसन ने तोड़ा अनिल कुंबले का बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में निकले सबसे आगे

फीलिक्स के पास कार्ल लुईस का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
उल्लेखनीय है कि एलिसन फेलिक्स अभी शनिवार को शाम 6 बजे से खेले जाने वाले 4x400 मीटर के रिले फाइनल का हिस्सा बनने वाली हैं और पदक की दावेदार भी हैं, ऐसे में अगर वो पदक जीतने में कामयाब हो जाती है तो अमेरिका के कार्ल लुईस का सबसे ज्यादा ओलंपिक पदक जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ देंगी।
संन्यास ले चुके इस अमेरिकन एथलीट ने फीलिक्स की जीत के बाद ट्विटर पर बधाई देते हुए लिखा कि 35 की उम्र पहले कभी इतनी बेहतर नहीं लगी, आपने अपने शानदार करियर के जरिये आने वाली पीढ़ियों के लिये प्रेरित किया है, अब रिले की बारी है।'

7 साल में किया बेस्ट प्रदर्शन
400 मीटर की इस रेस में बहामास की शॉन मिलर यूबो ने 48.36 सेकेंडस में रेस जीतकर फिर से गोल्ड मेडल हासिल किया लेकिन फीलिक्स की उपलब्धि ने पूरा ध्यान अपनी ओर कर लिया। फीलिक्स ने साल 2015 के बाद अपनी सबसे तेज दौड़ लगाते हुए महज 49.46 सेकेंडस में रेस को पूरा किया।
गौरतलब है कि वह ट्रैक एंड फील्ड के इतिहास में तीसरी ऐसी एथलीट हैं जिन्होंने 5 अलग-अलग गेम्स में पदक जीता है। फीलिक्स ने 2004 के एथेन्स गेम्स में एक टीनेजर के रूप में करियर की शुरुआत की थी और 200 मीटर रेस का सिल्वर मेडल जीता था।

पूर्व साथी खिलाड़ियों ने भी की जमकर तारीफ
2012 में 4X100 मीटर में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम में फीलिक्स के साथ रेस लगा चुकी कार्मेलिटा जीटर ने ट्विटर पर लिखा कि हम उसके 10 ओलंपिक पदकों के बारे में बात कर सकते हैं लेकिन मैं उसके बजाय इस पर बात करना चाहूंगी कि कैसे इस खिलाड़ी ने हर महिला को अपने सपनों की ओर दौड़ लगाने के लिये प्रेरित किया है। उसने कहा था कि वो शानदार हैं और वो इस बात को जानती हैं अब बस इसे दुनिया को दिखाने की जरूरत है।
2012 और 2016 की ओलंपिक रिले टीम में फीलिक्स की साथी रह चुकी टियाना बारटोलेटा ने भी उनकी तारीफ की और कहा कि मै इस लम्हे का गवाह बनने के लिये जल्दी उठी थी, स्कूल में उससे डरने से लेकर ओलंपिक्स में उसके साथ दौड़ने तक का सफर मैंने तय किया है। मैं बस उसे देखकर हैरान रह जाती हूं।'

जानें कैसा रहा है करियर
फीलिक्स ने अपने करियर में 6 ओलंपिक गोल्ड मेडल और 13 वर्ल्ड टाइटल जीते हैं और इस दौरान उन्होंने 2018 में एमरजेंसी होने के बाद महज 32 हफ्तों में अपनी बेटी कैमरिन को जन्म दिया। फीलिक्स ने आगे कहा कि उनके लिये इस साल की सबसे बड़ी उपलब्धि ज्यादा पदक जीतने के बजाय वापसी करना है। कभी कभी सुनने में यह आपको अजीब लगेगा लेकिन ट्रैक पर मेरे दौड़ने से ज्यादा था। मैच से पहले मैंने हॉस्पिटल के कुछ वीडियो देखे जब मैं जन्म देने के लिये अस्पताल में भर्ती थी, वह बेहद मुश्किल समय था।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications