IPL 2021: 'अब भी आते हैं उस हार के बुरे सपने', 2019 विश्व कप सेमीफाइनल की हार पर जडेजा ने तोड़ी चुप्पी
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ शानदार साझेदारी कर टीम को बेहद नाजुक स्थिति से जीत हासिल करने की दहलीज पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि उनका विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम हार गई थी। 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद कई भारतीय फैन्स का दिल टूटा था, तो वहीं कई खिलाड़ियों को भी इस हार ने परेशान करने का काम किया है।
और पढ़ें: PBKS vs SRH: चेन्नई में इतिहास रचने के करीब हैदराबाद, पंजाब का खराब फॉर्म जारी
2019 विश्व कप की हार से परेशान होने वाले खिलाड़ियों में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आईपीएल में खेल रहे रविंद्र जडेजा का नाम भी शामिल है, जिन्होंने इस हार के लगभग 2 साल बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। जडेजा ने ड्रीम 11 के कार्यक्रम में बात करते हुए 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में मिली हार पर बात की और कहा कि उस हार के बुरे सपने आज भी उन्हें डराने का काम करते हैं।
और पढ़ें: PBKS vs SRH: निकोलस पूरन ने बनाया आईपीएल का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, जारी है फ्लॉप शो

टीम को जीत दिलाना चाहते थे जडेजा
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की हरफनमौला खिलाड़ी जेमिमा रॉड्रिगेज के साथ ड्रीम 11 के कार्यक्रम 'दिल या दिमाग' में बात करते हुए जडेजा ने कहा कि उन्हें 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में खुद के आउट होने का हमेशा अफसोस रहेगा, क्योंकि वह इस साल भारत के लिये विश्व कप जीतना चाहते थे।
उल्लेखनीय है कि रविंद्र जडेजा इस समय आईपीएल में अपनी शानदार गेंदबाजी और फील्डिंग के दम पर सीएसके को जीत दिलाते नजर आ रहे हैं और दुनिया भर के प्रशंसकों को अपने प्रदर्शन से मुरीद बना रहे हैं।

2016 या 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में से किसका नतीजा बदलना चाहते हैं जडेजा
इस कार्यक्रम के दौरान जब जेमिमा रोड्रिगेज ने जडेजा से वक्त में पीछे जाकर 2019 और 2016 विश्व कप के सेमीफाइनल मैचों में से किसी एक मैच का नतीजा बदलने का मौका मिलने का सवाल किया तो जडेजा ने 2019 विश्वकप सेमीफाइनल को चुना।
उन्होंने कहा,' मैं 2019 विश्व कप सेमीफाइनल को चुनुंगा क्योंकि उस मैच में मैं अच्छा खेल रहा था और हम उस मैच को लगभग जीतने वाले थे। मैं उस मैच को अपने देश के लिये जीतना चाहता था लेकिन तभी मैं आउट हो गया।'

धोनी नहीं शेन वॉर्न की कप्तानी में जीत है यादगार
इस दौरान जब जडेजा से आईपीएल में मिली अब तक कि खिताबी जीतों में सबसे यादगार जीत के बारे में सवाल किया गया तो जडेजा ने 3 बार खिताब जीतने वाली सीएसके के बजाय साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स के लिये जीते हुए अपने पहले खिताब को चुना।
उन्होंने कहा,'मेरा मानना है कि किसी भी खिलाड़ी के लिये उसकी पहली जीत हमेशा यादगार होती है और आईपीएल में मेरी पहली टीम राजस्थान रॉयल्स थी। शेन वॉर्न की कप्तानी में जीता मेरा पहला आईपीएल खिताब हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा।'

बल्लेबाजी या गेंदबाजी में से क्या बेहतर करते हैं जडेजा
अपनी गेंदबाजी से दुनिया भर में नाम कमाने वाले रविंद्र जडेजा से जब यह पूछा गया कि वह क्या करना पसंद करते हैं तो जडेजा ने गेंदबाजी को चुना। जडेजा ने कहा,'मैं अपनी गेंदबाजी के मुकाबले बल्लेबाजी के साथ जाना चाहूंगा क्योंकि मुझे यह करना पसंद है। साथ ही हमारा देश बल्लेबाजों से भरा है और हमारी टीम भी अपनी बल्लेबाजी के लिये ज्यादा जानी जाती है। यहां जो रन बनाता है वही ज्यादा मशहूर होता है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
