ICC T20 रैंकिंग: टॉप 5 में वापस लौटे डेविड मलान, हाफिज को भी फायदा
नई दिल्ली। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली गई 3 मैचों की टी20 सीरीज मंगलवार को बराबरी के साथ समाप्त हुई। कोराना वायरस की महामारी के बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेली गई यह पहली टी20 सीरीज थी जिसमें इंग्लैंड की टीम ने पहले सीरीज में बढ़त बनाई लेकिन युवा खिलाड़ी हैदर अली और मोहम्मद हाफिज के दम पर पाकिस्तान वापसी करने में सफल रहा और सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म किया।
और पढ़ें: IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में वापस लौट सकते हैं सुरेश रैना, धोनी को भी उम्मीद
सीरीज के बाद आईसीसी ने टी20 प्रारूप की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है जिसमें इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी डेविड मलान ने एक बार फिर से टॉप 5 में वापसी की है तो सीरीज में 2 मैच खेलकर 155 रन बनाने वाले मोहम्मद हाफिज को भी काफी फायदा हुआ है।
और पढ़ें: ENG vs PAK: एक बार फिर ट्रोल हुए सरफराज अहमद, तीनों फॉर्मेट में ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बने

टॉप 5 में लौटे डेविड मलान
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम बैंटन और डेविड मलान ने शानदार बल्लेबाजी करके आईसीसी की ताजा रैंकिंग में काफी फायदा हुआ है। जहां पाकिस्तान के खिलाफ टॉम बैंटन ने 137 रन बनाकर 157 पायदान की लंबी छलांग लगाई और 43वें स्थान पर पहुंच गये हैं तो वहीं पर डेविड मलान ने भी टॉप 5 में वाापसी की है।

मोहम्मद हाफिज को हुआ 24 पायदान का फायदा
पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मोहम्मद हफीज को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन का फायदा रैंकिंग में मिला है। हफीज ने इस सीरीज में एकतरफा प्रदर्शन किया और वह मैन ऑफ द सीरीज चुने गए। हफीज 68वें स्थान से आगे बढ़ते हुए 44वें स्थान पर आ गए हैं। हफीज ने इस सीरीज में 155 रन बनाए।

टॉप पर काबिज हैं बाबर-राहुल
पाकिस्तान की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान बाबर आजम पहले स्थान पर कायम हैं। भारत के लोकेश राहुल दूसरे नंबर पर हैं। जॉनी बेयरस्टो भी एक स्थान आगे बढ़ते हुए 22वें स्थान पर आ गए हैं। पाकिस्तान के लेग स्पिनर शादाब खान को भी गेंदबाजों की रैंकिंग का फायदा हुआ है। शादाब एक स्थान आगे बढ़ते हुए आठवें स्थान पर आ गए हैं। टॉम करन और शाहीन शाह अफरीदी भी संयुक्त रूप से 20वें स्थान पर हैं। करन को 7 और शाहीन को 14 स्थान का फायदा हुआ है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
