Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

MI vs KXIP: रोहित की कप्तानी पारी से मुंबई ने पंजाब को रौंदा, 48 रनों से हराया

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL
IPL 2020 MI vs KXIP Match Highlights: Rohit Sharma Star as MI beat KXIP by 48 runs | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 13वां मैच आज किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम पर खेला गया, जहां पर कप्तान रोहित शर्मा की 70 रनों की पारी के दम पर मुंबई इंडियंस की टीम ने केएल राहुल की कप्तानी वाली पंजाब को 48रनों से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडिंयस की टीम शुरुआत खास नहीं थी लेकिन कप्तान रोहित शर्मा के 38वें अर्धशतक और आखिरी 5 ओवर्स में कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी के दम पर जोड़े गये 89 रनों के दम पर मुंबई की टीम ने 191 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

हालांकि रनों का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम के लिये आज बल्लेबाजी में दिन खास नहीं रहा। मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने संभलकर पारी की शुरुआत करते हुए 38 रनों की साझेदारी की लेकिन जसप्रीत बुमराह ने मयंक अग्रवाल (25) को बोल्ड कर पहली सफलता हासिल की। वहीं अगले ही ओवर में क्रुणाल पांड्या ने करुन नायर को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया।

और पढ़ें: RR vs KKR: जोफ्रा आर्चर ने फेंकी आईपीएल 13 की सबसे तेज गेंद, लिस्ट में एक भारतीय भी शामिल

ऐसे में पंजाब की टीम को अपने कप्तान केएल राहुल पर भरोसा था कि वो थोड़ी अच्छी पारी खेलेंगे लेकिन उन्हें राहुल चाहर ने बोल्ड कर पंजाब को तीसरा झटका दिया। निकोलस पूरन ने पंजाब के लिये सबसे ज्यादा 27 गेंद में 44 रनों की पारी खेली लेकिन जेम्स पैटिंसन ने उन्हें भी आउट कर पंजाब की बची हुई उम्मीद को भी खत्म कर दिया।

इसके बाद से पंजाब की टीम लगातार अंतराल पर विकेट खोती रही और दोबारा मैच में वापसी नहीं कर सकी। मुंबई इंडियंस के लिये जेम्स पैटिंसन, जसप्रीत बुमराह और राहुल चाहर ने 2-2 विकेट हासिल किये जबकि क्रुणाल पांड्या और ट्रेंट बोल्ट ने 1-1 विकेट हासिल किये।

और पढ़ें: MI vs KXIP: आईपीएल में रोहित शर्मा ने पूरे किये 5000 रन, ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने

मुंबई के लिये रोहित शर्मा ने जीत में अहम भूमिका निभाई जिन्होंने शुरुआत में दो विकेट गिरने के बाद पारी को संभाला और वो नींव जमाकर दी जिसके आगे पोलार्ड-पांड्या ने विशाल स्कोर खड़ा किया। पंजाब की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर महज 144 रन ही बना सकी और मुंबई की टीम ने 48 रनों से जीत हासिल कर ली और प्वाइंटस टेबल में सबसे ऊपर पहुंच गई है।

Story first published: Friday, October 2, 2020, 5:28 [IST]
Other articles published on Oct 2, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+