Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs AUS: सिडनी में बाल-बाल बची टीम इंडिया, होटल के पास हुआ बड़ा विमान हादसा

India vs Australia 2020: Plane Crashes near Indian Cricket Team Hotel in Sydney | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां पर उसे 4 टेस्ट मैच, 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। जहां पर भारतीय टीम सिडनी में एक होटल में अपना क्वारंटीन का वक्त पूरा कर रही है। शनिवार को भारतीय टीम के खिलाड़ियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई जिसके बाद उसे अभ्यास करने की भी अनुमति मिल गई है। हालांकि शनिवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची टीम इंडिया एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची।

दरअसल शनिवार को भारतीय टीम जिस होटल में ठहरी थी उसी के पास शनिवार को एक प्लेन क्रैश हो गया था। जब प्लेन हादसा हुआ तो उस वक्त प्लेन के अंदर दो लोग मौजूद थे।

और पढ़ें: PSL 2020: सुपरओवर के रोमांच में जीती कराची किंग्स, मोहम्मद आमिर ने दिलाई फाइनल की टिकट

इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के अनुसार यह प्लेन क्रैश सिडनी ओलंपिक पार्क से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर हुआ जहां पर इस समय भारतीय टीम क्वारंटीन में अपना वक्त पूरा कर रही है। जिस जगह यह प्लेन क्रैश हुआ वहां पर स्थानीय खिलाड़ी फुटबॉल खेल रहे थे जिन्होंने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। वहीं पर कुछ खिलाड़ी क्रिकेट भी खेल रहे थे। प्लेन करोमर पार्क की फील्ड में जाकर क्रैश हुआ।

गौरतलब है कि भारतीय टीम इस समय प्लेन करोमर पार्क से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित होटल में मौजूद हैं जहां पर 14 दिनों का क्वारंटीन पीरियड पूरा कर रहे हैं।

और पढ़ें: 4 बातें जो आईपीएल के 13वें सीजन में फैन्स को दिखी पहली बार, सालों रहेंगी याद

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को दौरे की शुरुआत 27 नवंबर से वनडे सीरीज के साथ होगी। इसके बाद भारतीय टीम 3 टी20 मैच खेलेगी और फिर 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। उल्लेखनीय है कि इस दौरे पर भारतीय कप्तान विराट कोहली सिर्फ एडिलेड में खेले जाने वाले पहले मैच के लिये ही उपलब्ध रहेंगे, इसके बाद वह वापस भारत लौट आयेंगे।

Story first published: Monday, November 16, 2020, 6:04 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+