PCB ने मोहम्मद यूसुफ-अब्दुल रज्जाक को दिया पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन का जिम्मा
नई दिल्ली। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच इस समय टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम के बल्लेबाजी कोच के रूप में यूनिस खान को टीम का बल्लेबाजी कोच बनाया गया था। पीसीबी के इस फैसले पर कई पूर्व खिलाड़ियों ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि बोर्ड को उनकी जगह मोहम्मद यूसूफ को बतौर बल्लेबाजी कोच बनाने की बात कही थी। लगता है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इन खिलाड़ियों की बात को सुन लिया और उन्होंने लाहौर में स्थित अपने हाई परफॉर्मेंस सेंटर के लिए पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ और ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक को कोच नियुक्त कर लिया है।
पीसीबी के सूत्र के अनुसार मोहम्मद यूसुफ और अब्दुल रज्जाक के अलावा एक अन्य पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी बासित अली को भी सेंटर में कोचिंग के स्थान की पेशकश की गई है।
और पढ़ें: ENG vs PAK,2nd Test: रिजवान के अर्धशतक ने बचाई पाकिस्तान की इज्जत, खराब रोशनी से रुका मैच
मीडिया से बात करते हुए यूसुफ ने खुद इस बात कि पुष्टि की कि पीसीबी की ओर से उन्हें इस पद की पेशकश की गई है और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है जिसकी उन्हें काफी खुशी है।
गौरतलब है कि हाल के महीनों पीसीबी में काफी बदलाव किया है जिसमें पूर्व टेस्ट स्पिनर नदीम खान को निदेशक बनाना भी शामिल है। सूत्रों के अनुसार पीसीबी ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेट परफॉर्मेंस निदेशक डेविड पार्सन्स की सेवाएं भी ली हैं जो इंग्लैंड एंव वेल्स क्रिकेट बोर्ड की अकादमी में 2006 से स्पिन गेंदबाजी कोच भी थे।
और पढ़ें: जेम्स एंडरसन पर सवाल उठाने वालों को सैम करन ने लताड़ा, जानें क्या कहा
आपको बता दें कि मोहम्मद यूसुफ ने पाकिस्तान की ओर से 90 टेस्ट, 288 वनडे और 3 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में शिरकत की है जबकि अब्दुल रज्जाक ने 46 टेस्ट, 112 वनडे और 32 टी20 इंटरनेशनल मैचों में पाक का प्रतिधिनित्व किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
