T20 विश्वकप में भारत को धूल चटायेगा पाकिस्तान, वहाब रियाज ने किया दुनिया की हर टीम को हराने का दावा
नई दिल्ली। 2016 में आखिरी बार फैन्स को टी20 विश्वकप का रोमांच देखने को मिला था जिसके बाद यह टूर्नामेंट 2020 में आस्ट्रेलिया की मेजबानी में प्रस्तावित हुआ था लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसका आयोजन नहीं हो सका। हालांकि अब भारत की मेजबानी में यह टूर्नामेंट 5 साल बाद यूएई और ओमान के मैदान पर खेला जाना है जिसका आगाज 15 अक्टूबर से होना है और फाइनल मैच 14 नवंबर को आयोजित किया जायेगा। ऐसे में न सिर्फ क्रिकेट टीमें और उनके फैन्स बल्कि पूरा क्रिकेट जगत इस मेगा इवेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
और पढ़ें: IND vs ENG: हेडिंग्ले में रोहित-कोहली ने भारत को तीसरे दिन बचाया, शतक के करीब चेतेश्वर पुजारा
इतना ही नहीं आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 में भारत और पाकिस्तान के एक ही ग्रुप में होने के चलते फैन्स के बीच रोमांच का स्तर बढ़ चुका है। सभी दिग्गज खिलाड़ी इस मैच को लेकर अपनी-अपनी भविष्यवाणी करते नजर आ रहे हैं और बता रहे हैं कि कौन खिताब को अपने नाम कर सकता है।
और पढ़ें: IND vs ENG: अंपायर्स कॉल ने तोड़ा रोहित के शतक लगाने का सपना, खास रिकॉर्ड बना हुए आउट

भारत को धूल चटा सकती है पाकिस्तान
इस फेहरिस्त में अब पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज का नाम भी जुड़ गया है जिन्होंने आगामी टी20 विश्वकप को लेकर दावा किया है कि पाकिस्तान के पास इतना दम खम है कि वो दुनिया की किसी भी टीम को धूल चटा सकती है और इसमें भारत भी शामिल है।
वहाब रियाज का मानना है कि मौजूदा पाकिस्तान की टीम के पास नतीजों को अपने पक्ष में लाने की काबिलियत है और जिस तरह से मौजूदा समय में टी20 प्रारूप में कोई भी टीम नतीजे बदल सकती है उसको देखते हुए पाकिस्तान की टीम इस बार विश्व कप में भारत को हराने का दम रखती है।

दुनिया की किसी भी टीम को हरा सकता है पाकिस्तान
पाक पैशन डॉट नेट से बात करते हुए वहाब रियाज ने कहा कि टी20 प्रारूप में कभी भी मैच का नतीजा बदल सकता है और पाकिस्तान की टीम के पास यह काबिलियत है कि वो मैच के नतीजे को अपने पक्ष में ले जा सकती है।
उन्होंने कहा,' हमारी टीम के पास नतीजों को हासिल करने की काबिलियत है, अगर पाकिस्तान अपनी पूरी क्षमता से खेलता है तो वो भारत समेत दुनिया की किसी भी टीम को हराने का दम रखता है। टी20 एक ऐसा प्रारूप है जिसमें कुछ गेंदों में पूरा मैच बदल जाता है और एक घटना पूरे मैच के नतीजे को बदल सकती है, मुझे ऐसा कोई कारण नजर नहीं आता कि भारत-पाकिस्तान के मैच के बीच ऐसा क्यों नहीं हो सकता। अगर पाकिस्तान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है तो वो भारत को धूल चटा सकता है।'

यूएई में विश्वकप से पाकिस्तान को होगा फायदा
गौरतलब है कि टी20 विश्वकप का आयोजन पहले भारत में होना था लेकिन कोरोना वायरस की तीसरी लहर को देखते हुए टूर्नामेंट को यूएई और ओमान के मैदानों पर आयोजित कराने का फैसला किया गया। रियाज का मानना है कि भारत ने टी20 विश्वकप को यूएई में शिफ्ट कर पाकिस्तान के पक्ष में बड़ा फैसला दिया है। रियाज का मानना है कि पाकिस्तान की टीम ने यूएई में कई सालों तक बहुत सारा क्रिकेट खेला है, ऐसे में वो किसी और के मुकाबले वहां की परिस्थितियों से अच्छे से परिचित हैं। आईसीसी के इस फैसले का असर पाकिस्तान के फायदे के रूप में नजर आ सकता है जहां पर वो पिच की परिस्थितियों का फायदा ज्यादा अच्छे से उठा सकता है।
रियाज ने आगे कहा,'परिस्थितियों का ध्यान रखते हुए टी20 विश्वकप को जहां आयोजित कराया जा रहा है मुझे विश्वास है कि वो पाकिस्तान के लिये ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। पाकिस्तान ने यूएई में काफी क्रिकेट खेला है और टूर्नामेंट का वहां पर आयोजन होना हमारे लिये शानदार साबित होगा। अगर पाकिस्तान की टीम उस परिस्थिति का फायदा उठाने में कामयाब हो जाती है तो वो जीत की सबसे बड़े दावेदार होगी और मुझे समझ नहीं आ रहा कि इसके बावजूद उसे जीत के सबसे बड़े दावेदारों में क्यों नहीं गिना जा रहा है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
