ओलंपिक राउंडअप : जानिए कैसा रहा भारत के लिए चौथा दिन, किसने बांधी उम्मीदें, किसने किया निराश

रियो डी जेनेरियो। भारत के लिए ओलंपिक खेलों में चौथा दिन पहले ​तीन दिनों के मुकाबले बेहतर रहा। पदक जीतने की उम्मीदों को बल मिला। भारतीय तीरंदाज अतानु दास ने लगातार दो सफलताएं हासिल ​करते हुए व्यक्तिगत स्पर्धा के 1/8 इलिमिनेटर राउंड में एंट्री कर ली और भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भी अर्जेंटीना के 2-1 से हराकर अपनी जगह मजबूत कर ली। रियो ओलंपिक : माइकल फेलप्स ने तैराकी में बनाया रिकॉर्ड, 70 मिनट के अंतर में जीते 2 गोल्ड मेडल

हालांकि, नौकायन में भारत के रोवर दत्तू बबन भोकानल सिंगल्स स्कल रोइंग के क्वॉर्टर फाइनल में चौथा स्थान ही हासिल कर पाए और अगले राउंड में प्रवेश नहीं कर सके। दत्तू ने ओवरआॅल 15वां स्थान हासिल किया। रियो ओलंपिक : भारतीय हॉकी पुरुष टीम ने अर्जेंटीना को दी 2-1 से मात, क्वॉटर्रफाइनल में मिली मजबूती

निशानेबाजी में भारत को काफी उम्मीदें थीं। लेकिन निशानेबाजों ने फिर से निराश किया। अभिनव बिंद्रा, गगन नारंग के बाद हिना सिधु भी इस कतार में शामिल हो गईं। मंगलवार को हिना 25 मीटर पिस्टल क्वॉलिफिकेशन में टोटल 40 कंटेस्टेंट्स में से 21वें स्थान पर रहीं। इसी के साथ उनक ओलंपिक का सफर भी खत्म हो गया।

हिना ने प्रीसीसन राउंड में 286 और रैपिड फायर राउंड में 290 अंक हासिल किए। वह 576 के ओवरऑल स्कोर के साथ 30वें स्थान पर रहीं। अतानु ने दिन की पहली सफलता दिलाते हुए क्यूबा के एड्रियान आद्रेंस प्यूंटेस पेरेज को 139-135 से हराया। रियो ओलंपिक 2016 : देखिये भारत की बेटी दीपा करमाकर का यह शानदार वॉल्ट वीडियो

अतानु दास का अगला मुकाबल शुक्रवार को 1/8 ऐलिमिनेटर में दक्षिण कोरिया के सेयुंगयुव ली से होगा।

Story first published: Wednesday, August 10, 2016, 13:09 [IST]
Other articles published on Aug 10, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+