Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020: क्या भारतीय टीम में चल रहा सबकुछ ठीक, सहवाग ने उठाये रोहित की वापसी पर सवाल

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने फैन्स को उस वक्त चौंका दिया जब चोट के चलते पिछले 4 मैचों से बाहर चल रहे रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लीग के 56वें मैच में वापसी की। रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते पिछले 4 मैचों में खेल नहीं सके थे और इसी के चलते भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस महीने के अंत में शुरु होने वाली सीरीज के लिये हिटमैन का चयन नहीं किया था।

आईपीएल के बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीनों प्रारूप की द्विपक्षीय सीरीज खेलने जाना है जिसके लिये हाल ही में बीसीसीआई ने 32 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान किया था। इस दौरान चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा और इशांत शर्मा को चोटिल होने के चलते स्टैंड बाई मोड पर रखा था और टीम में शामिल नहीं किया।

और पढ़ें: PAK vs ZIM: सुपरओवर के रोमांच में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को पीटा, हासिल किये पहले विश्व कप अंक

ऐसे में जब रोहित शर्मा मंगलवार को मुंबई के लिये बल्लेबाजी करने उतरे तो भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने टीम मैनेजमेंट पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कोच रवि शास्त्री से सवाल कर डाला।

क्रिकबज के लिये मैच के प्री शो में बात करते हुए सहवाग ने कहा कि रोहित का मैदान पर वापस लौटना न सिर्फ मुंबई के लिये बल्कि ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी कर रही भारतीय टीम के लिये भी राहत की खबर है, हालांकि आज रोहित का मैदान पर टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर सवाल खड़ा करता है।

सहवाग ने कहा,' यहां पर इस बात को मान पाना थोड़ा मुश्किल लगता है कि कोच रवि शास्त्री को रोहित शर्मा की चोट के बारे में ठीक जानकारी थी। ऐसा लगता है मानों चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम का ऐलान करने से पहले इस खिलाड़ी से बात नहीं की और कोच रवि शास्त्री ने भी रोहित शर्मा को स्टैंड बाई तो बताया लेकिन शायद उन्हें भी चोट के बारे में पूरी तरह से जानकारी नहीं थी।'

और पढ़ें: PAK vs ZIM: पाकिस्तान ने रचा इतिहास, 16 साल बाद दोहराया यह अनोखा कारनामा

गौरतलब है कि रोहित शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद के लिये बल्लेबाजी करने तो उतरे लेकिन बैटिंग में फ्लॉप रहे और 7 गेंद में महज 4 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गये। आपको बता दें कि मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 149 रनों का स्कोर खड़ा किया।

Story first published: Tuesday, November 3, 2020, 22:32 [IST]
Other articles published on Nov 3, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+