Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

CSK vs KKR: कोलकाता की बल्लेबाजी से परेशान हुए आकाश चोपड़ा, बोले- अपने लिये खोद रही गड्ढा

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 49वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दुबई के मैदान पर खेला गया जहां पर सीएसके की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, तो वहीं केकेआर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हउए 172 रनों का स्कोर खड़ा किया। केकेआर के लिये सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल और नीतीश राणा ने तेज शुरुआत की और पावरप्ले के दौरान 48 रन बना डाले। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और क्रिकेट कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने केकेआर की बैटिंग स्ट्रेटेजी पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोलकाता की टीम खुद अपने बल्लेबाजों के लिये गड्ढा खोदने का काम कर रही है।

कोलकाता के लिये शुबमन गिल और नितिश राणा ने तेज शुरुआत करते हुए पहले ही ओवर में 13 रन बना डाले लेकिन इसके साथ ही उनके बल्लेबाजों की रन गति स्लो हो गई और उसने दूसरे ओवर में 3, तीसरे ओवर में 7, चौथे और पांचवें ओवर में 5-5 रन ही बना सके। केकेआर की ऐसी बल्लेबाजी देख कर आकाश चोपड़ा काफी नाराज हो गए और उन्होंने केकेआर की टीम पर ही सवाल खड़े कर दिये।

और पढ़ें: एबी डिविलियर्स ने लिया बिग बैश लीग से नाम वापस, इस कारण नहीं खेलेंगे टूर्नामेंट

आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने कोलकाता नाइट राइडर्स की बैटिंग पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि वह अपने लिये गड्ढा खोद रही है।

उन्होंने लिखा, 'आखिर केकेआर अपने लिए गड्ढा क्यों खोद रही है? पहले ओवर में 13 रन बने और उसके बाद से टीम ने 4 ओवर में सिर्फ 16 रन बनाए हैं। जल्द ही विकेट गिरेगा अगर ये ऐसे ही खेलते रहे।'

गौरतलब है कि आकाश चोपड़ा की यह बात बिल्कुल सही साबित हुई और पावरप्ले में 48 रन बनाने के बाद केकेआर की टीम ने 7वें और 8वें ओवर में अपने दो विकेट बेहद जल्दी खो दिये। शुबमन गिल को कर्ण शर्मा ने अपनी गुगली पर बोल्ड मारा तो सुनील नरेन को मिचेल सैंटनर ने वापस पवेलियन भेज दिया।

और पढ़ें: केएल राहुल के चयन पर संजय मांजरेकर ने उठाये सवाल, दिग्गज खिलाड़ी ने लताड़ा, जानें क्या बोले

केकेआर के लिये तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये सुनील नरेन ने सिर्फ 7 गेंदों में 7 रन बनाये थे कि सैंटनर ने उन्हें जडेजा के हाथों कैच कराकर कोलकाता की टीम को दूसरा झटका दिया। आपको बता दें कि कोलकाता की टीम ने पहली पारी में नितिश राणा की 87 रनों की पारी की बदौलत 172 रनों का स्कोर खड़ा किया।

Story first published: Friday, October 30, 2020, 1:53 [IST]
Other articles published on Oct 30, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+