IPL 2020 के लिये सबसे पहले UAE पहुंचेगी CSK की टीम, जानें कब से लगेगा ट्रेनिंग कैम्प
नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप को स्थगित करने के बाद से बीसीसीआई के लिये आईपीएलको आयोजित कराने का फैसला कर लिया है। जहां आईपीएल की बाकी फ्रैंचाइजियां इस टूर्नामेंट की तैयारियों में लगी हुई हैं वहीं आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल इसका शे़ड्यूल तैयार करने और ट्रेनिंग कैम्प तैयार लगे में है। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन ब्रजेश पटेल ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि 19 सितंबर से 8 नवंबर के बीच लीग आयोजित हो सकती है।
इस बीच खबर आ रही है कि एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स सबसे पहले तैयारी के नजरिये से सबसे पहले यूएई पहुंचेगी। गल्फ न्यूज के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अगस्त के दूसरे सप्ताह में यूएई पहुंचेगी, जबकि बाकी टीमें तीसरे सप्ताह में पहुंचेगी।
और पढ़ें: ENG vs WI: बारिश ने धोया चौथे दिन का खेल, इंग्लैंड को जीत के लिये 8 विकेट की दरकार
उल्लेखनीय है कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के ज्यादातर खिलाड़ी 30 से ज्यादा उम्र के हैं और उन्हें निश्चित रूप से बाकी टीमों की तुलना में फिटनेस हासिल करने के लिये ज्यादा वक्त की जरूरत है। सीएसके के 3 खिलाड़ी एमएस धोनी, सुरेश रैना और हरभजन सिंह करीब एक साल से प्रोफेशनल क्रिकेट से दूर हैं।
गौरतलब है कि बीसीसीआई ने अभी तक आईपीएल का शेडयूल जारी नहीं किया है लेकिन रिपोर्ट के अनुसार यह पहले ही बन चुका है। इसी के अनुसार आईपीएल का पहला मैच पुराने शेडयूल के अनुसार मुंबई इंडियंस के साथ सीएसके की टीम पहला मैच खेलेगी। पटेल ने यह भी साफ कर दिया है कि सभी टीमों के प्री टूर्नामेंट ट्रेनिंग कैंप यूएई में बायो सिक्योर माहौल में होंगे। सभी टीमों को टूर्नामेंट से पहले कम से कम तीन से चार हफ्ते तैयारी करनी होगी।
और पढ़ें: कभी युवराज सिंह ने छुड़ाये थे छक्के, अब इंग्लैंड के कप्तान का दावा- ले सकता है 600 विकेट
आपको बता दें कि बीसीसीआई और यूएई इस लीग के आयोजन की तैयारियों में लगा हुआ है और दुनिया भर के क्रिकेट बोर्ड से खिलाड़ियों को शामिल करने के लिये बात कर रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
