भारत पर ऐतिहासिक जीत हासिल कर ऑस्ट्रेलिया के नाम हुआ खास रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी
Australia Bags huge win after India suffer historic batting collapse: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border-Gavaskar Test Series) का पहला मैच एडिलेड में खेला जा रहा था, जहां पर मैच के तीसरे दिन ही खेल ने अनचाहा मोड़ लिया और भारत की हार के साथ ही मैच तीसरे दिन समाप्त हो गया। पिंक बॉल प्रारूप में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय टीम ने पहले 2 दिन बल्ले और गेंद से शानदार खेल दिखाया था और कंगारू टीम के खिलाफ 53 रनों की बढ़त भी हासिल की थी, हालांकि तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला और पूरी टीम 36 रन पर ही ऑल आउट हो गई।
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 90 रनों का लक्ष्य मिला जिसे कंगारू टीम ने आसानी से 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया और तीसरे दिन ही मैच में जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टेस्ट क्रिकेट के लगभग 143 सालों के इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई।
और पढ़ें: AUS vs IND: हेजलवुड ने तोड़ा 73 साल पुराना रिकॉर्ड, टेस्ट में लगाया विकेटों का दोहरा शतक
उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम 50 से कम के स्कोर वाले मैच में सबसे ज्यादा बार शामिल होने वाली टीम बन गई है। टेस्ट क्रिकेट के 143 साल के इतिहास में यह 23वीं बार हुआ है जब कोई टीम 50 से कम के स्कोर पर ऑल आउट हुई है।
इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम 4 बार 50 से कम के स्कोर पर ऑल आउट हुई है तो वहीं 3 बार उसने विपक्षी टीम को ऑल आउट करने का काम किया है। वहीं इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका की टीम दूसरे नंबर पर है जो कि 6 बार 50 से कम के स्कोर पर ऑल आउट हुई है। इस लिस्ट में न्यूजीलैंड की टीम 4 बार के साथ तीसरे नंबर पर जबकि भारत और इंग्लैंड 2 बार 50 से कम के स्कोर पर ऑल आउट हुए हैं।
और पढ़ें: एडिलेड में फिर दिखी भारतीय खिलाड़ियों की खराब फील्डिंग, सुनील गावस्कर ने मारा ताना
वहीं पाकिस्तान, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, आयरलैंड की टीम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ एक-एक ही बार 50 से कम रन के स्कोर पर सिमटे हैं। आपको बता दें कि इस रिकॉर्ड जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है और भारतीय टीम को अब 26 दिसंबर से विराट कोहली की गैर मौजूदगी में दूसरा टेस्ट मैच खेलना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications