सिर्फ T20 WC में भाग लेने वाली टीम को भी मिला है ढेरों पैसा, जानें किस टीम के हिस्से आया कितना
नई दिल्ली। यूएई की सरजमीं पर आईसीसी की ओर से टी20 विश्वकप का 7वां संस्करण आयोजित किया गया जिसके फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से मात देकर अपना 8वां आईसीसी खिताब जीता। दुबई के मैदान पर खेले गये इस मैच में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने पहले खिताब की तलाश में उतरी थी, जहां पर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम सिर्फ 172 रनों का ही स्कोर खड़ा कर सकी। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने महज 18.5 ओवर्स में ही 2 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। कीवी टीम चौथी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्वकप का फाइनल हारी है।
और पढ़ें: T20 WC: 5 गलतियां जो न्यूजीलैंड पर पड़ी भारी, ऐतिहासिक पारी के बावजूद खिताब जीतने से चूके
इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम पर पैसों की बरसात हुई है, पर इस बारे में कुछ ही लोग जानते हैं कि विश्वकप में ईनाम सिर्फ जीतने वाली टीम को ही नहीं मिलता है, बल्कि हारने वाली टीम पर भी पैसों की बरसात होती है। इतना ही नहीं जो टीम इस विश्वकप के क्वालिफायर मैचों का हिस्सा बनी उसे भी कैश में अच्छा खासा पैसा मिला है। आइये एक नजर डालें टी20 विश्वकप 2021 में भाग लेने वाली सभी टीमों को मिली ईनामी राशि पर-
और पढ़ें: AUS vs NZ: खत्म हुआ ऑस्ट्रेलिया का 14 साल लंबा इंतजार, मार्श-वार्नर के दम पर जीता पहला T20 WC

ऐसी बंटी है कुल ईनामी राशि
उल्लेखनीय है कि टी20 विश्वकप में कुल ईनामी राशि लगभग 41 करोड़ 71 लाख रुपये थी, जिसे हिस्सा वाली 16 टीमों के बीच बांटा गया। इसके तहत विश्वकप का फाइनल जीतने वाली टीम को लगभग 1.6 मिलियन (11.91 करोड़ रुपये) की ईनामी राशि मिलनी थी जबकि उपविजेता टीम को 8 लाख डॉलर (5.6 करोड़ रुपये) का ईनाम दिया गया है। सेमीफाइनल मैच में हारने वाली टीम को 4 लाख डॉलर (2.97 करोड़ रुपये) का बोनस मिलेगा जबिक जीत हासिल करने वाली टीम को 40 हजार डॉलर (30 लाख रुपये) मिलेंगे।
वहीं सुपर 12 राउंड का हिस्सा बनने वाली टीमों में जीत हासिल करने वाली टीम को 40 हजार डॉलर (30 लाख रुपये) प्रति मैच दिया गया जबकि सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाने वाली टीम को 70 हजार डॉलर (52 लाख रुपये) बोनस में दिये गये हैं। ऐसा ही सेट अप क्वालिफायर राउंड में भी देखने को मिला जिसमें जीत हासिल करने वाली टीम को 40 हजार डॉलर (30 लाख रुपये) प्रति मैच मिला है, जबकि बाहर होने वाली टीम को 40 हजार डॉलर (30 लाख रुपये) का बोनस दिया गया है।

टॉप 4 टीमों को मिला इतना पैसा
विश्वकप जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो उसने इस टूर्नामेंट के दौरान सिर्फ एक मैच में हार का सामना किया है जिसके चलते उस पर सबसे ज्यादा पैसों की बरसात हुई है। सुपर 12 में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 5 में से 4 मैचों में जीत हासिल की और सेमीफाइनल मैच में भी जीत हासिल की, इसके चलते फाइनल से पहले तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 1.5 करोड़ रुपये अपने नाम कर लिये थे, और फाइनल मैच में 11.91 करोड़ की ईनामी राशि जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खाते में लगभग 13.5 करोड़ रुपये आये। वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने फाइनल से 5.6 करोड़ रुपये जीतने के बाद कुल 7.1 करोड़ रुपये की राशि के साथ सफर खत्म किया। पाकिस्तान की टीम ने सेमीफाइनल तक अपने सभी मैचों में जीत हासिल की थी जिसके चलते उसने 1.5 करोड़ रुपये का ईनाम हासिल किया था और सेमीफाइनल में हार के बाद कुल ईनाम लगभग 4.5 करोड़ रुपये हो गये, जबकि इंग्लैंड की टीम ने 4.2 करोड़ के साथ खत्म किया।

अन्य टीमों के खाते में आया इतना पैसा
सबसे ज्यादा ईनामी राशि हासिल करने वाली टीमों में अगला नाम साउथ अफ्रीका का है जिसने 4 मैचों में जीत के बावजूद सेमीफाइनल में क्वालिफाई नहीं कर सकी। 4 जीत और सुपर 12 से बाहर होने की वजह से साउथ अफ्रीका की टीम को जीत और बोनस के चलते कुल 1.72 करोड़ रुपये मिले हैं। श्रीलंका की टीम ने क्वालिफायर राउंड से लेकर सुपर 12 स्टेज तक 8 मैच खेले जिसमें से 6 मैचों में जीत हासिल की और 1.8 करोड़ रुपये का ईनाम हासिल किया, वहीं सुपर 12 स्टेज के बोनस रिवार्ड के चलते उसका कुल ईनाम 2.32 करोड़ रुपये का हो गया है। बांग्लादेश की टीम ने अपने पूरे कैंपेन में सिर्फ 2 मैचों में जीत हासिल की वो भी क्वालिफायर राउंड में जिसके चलते उसके खाते में कुल 1.12 करोड़ रुपये आये। वहीं वेस्टइंडीज की टीम को सिर्फ एक ही मैच में जीत मिली जिसके चलते उसने कुल 82 लाख रुपये के साथ सफर खत्म किया।

एक भी मैच न जीतने वाली टीम को भी मिले इतने रुपये
ग्रुप बी से 3 मैचों में जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम को टी20 विश्वकप 1.42 करोड़ रुपये की राशि मिली है तो अफगानिस्तान की टीम ने 1.12 करोड़ पर खत्म किया। नामिबिया और स्कॉटलैंड की टीम ने अपने पूरे कैंपेन में 3 मैचों में जीत हासिल की जिसके चलते उसने भी 1.42 करोड़ रुपये के साथ सफर खत्म किया। मेजबान ओमान और आयरलैंड की टीम ने सिर्फ एक ही मैच में जीत हासिल की जिसके चलते उसने 60 लाख रुपये के साथ अपना सफर समाप्त किया तो वहीं पर नीदरलैंडस और पीएनजी की टीम को एक भी मैच में जीत नहीं मिली और उसने 30 लाख रुपये के बोनस के साथ सफर को खत्म किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications