लगातार तीसरे दिन मैदान पर खिलाड़ियों के बीच हुई तीखी बहस, अब बुमराह से भिड़े बटलर-मार्क वुड
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच लॉर्डस के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर इंग्लैंड की टीम को जीत के लिये दूसरी पारी में 60 ओवर खेलकर 272 रन बनाने होंगे, वहीं पर भारतीय टीम को जीत के लिये इन 60 ओवर्स में 10 विकेट की दरकार है। इस मैच में भारतीय टीम ने पहली पारी में 364 रनों का स्कोर खड़ा किया जवाब में इंग्लैंड ने जो रूट की नाबाद 180 रनों की पारी के दम पर 391 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। दूसरी पारी में जब भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो उसने अपने 3 अहम विकेट महज 55 रन पर खो दिये।
हालांकि चेतेश्वर पुजारा (45) और अजिंक्य रहाणे (61) ने चौथे विकेट के लिये 100 रनों की साझेदारी कर भारतीय टीम की वापसी कराने का काम किया। चौथे दिन के आखिरी सेशन में मोइन अली ने अपनी टीम की वापसी कराई और 175 रन के स्कोर पर भारतीय टीम ने 6 विकेट खो दिये थे। पांचवे दिन जब भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो रॉबिन्सन ने पंत और इशांत का विकेट लेकर भारत पर दबाव गहरा कर दिया।
और पढ़ें: लॉर्डस में मोहम्मद शमी ने बल्ले से छुड़ाये इंग्लैंड टीम के छक्के, बुमराह के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
हालांकि इसके बाद दिन का सबसे बेहतरीन खेल देखने को मिला जिसमें जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 9वें विकेट के लिये नाबाद 89 रनों की साझेदारी की और भारतीय टीम को 271 रनों की बढ़त तक पहुंचाया। भारतीय टीम ने लंच के बाद पारी को घोषित कर इंग्लैंड को बल्लेबाजी के लिये बुलाया है।
इस दौरान लॉर्डस के मैदान पर लगातार तीसरे दिन खिलाड़ियों के बीच गर्मा गर्मी और बहस देखने को मिली। तीसरे दिन बुमराह और एंडरसन के बीच शुरू हुई यह गर्मागर्मी मैच में पांचवे दिन भी जारी रही और जब पंत-ईशांत के आउट होने के बाद जसप्रीत बुमराह मैदान पर उतरे तो सभी की नजरें इंंग्लैंड की जवाबी कार्रवाई पर थी।
उल्लेखनीय है कि मैच के तीसरे दिन जसप्रीत बुमराह ने अपने एक ओवर में 10 गेंदे फेंकी और सभी गेंदे एंडरसन के शरीर पर बाउंसर मारी और यहां से इस मुकाबले की शुरुआत हुई। सभी को उम्मीद थी कि एंडरसन इस का बदला जरूर लेते नजर आयेंगे और फैन्स को इसके लिये ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा।
और पढ़ें: तालिबानी आतंक के बीच अफगानिस्तान ने किया बड़ा ऐलान, राशिद खान की कप्तानी में T20 विश्व कप खेलेगी टीम
इंग्लैंड की टीम के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने बदला लेने का फैसला किया और बुमराह के खिलाफ बाउंसर की बौछार कर दी। वुड की पहली गेंद बुमराह के सिर पर जाकर लगी और दूसरी गेंद उनकी पसली पर जाकर लगी और साफ नजर आया कि वो बदला लेने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि जसप्रीत बुमराह डरे नहीं और अपनी क्रीज पर खड़े रहे और पुल शॉट पर जबरदस्त चौका भी लगाया।
यह घटना 93वें ओवर की है जिसमें बुमराह को बाउंसर मारने के बाद जोस बटलर, मार्क वुड और बुमराह के बीच गर्मा गर्मी देखने को मिली। बीच बचाव करने के लिये अंपायर को आना पड़ा और फिर जैसे ही अंपायर दूर हुए जो रूट और मोहम्मद शमी ने बहस को ज्वाइन कर लिया। अंपायर को एक बार फिर से खिलाड़ियों को दूर करने के लिये दखल देना पड़ा।
जब मैदान पर यह घटना हो रही ती तब भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली समेत कई खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में खड़े नजर आ रहे थे। वहीं पर जब बुमराह ने चौका लगाया तो विराट कोहली समेत सभी खिलाड़ियों ने खड़े होकर तालियां बजायी। आपको बता दें कि मैच के चौथे दिन एंडरसन और विराट कोहली के बीच भी मैदान पर गर्मागर्मी देखने को मिली थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications