कोरोना वायरस के बीच साई पृथ्वी ने जीता इंडियन सिम रेसिंग चैंपियनशिप का दूसरा सीजन

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी के चलते इन दिनों खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है। क्रिकेटर्स और प्लेयर्स के साथ ही कार रेसिंग के शौकिन तेज रेसर्स को भी लॉकडाउन के चलते घरों में बंद रहना पड़ रहा है। इस बीच रेसर्स और उनके चाहने वालों का मनोरंजन करने के लिये वर्चुअल कार रेसिंग का आयोजन किया जा रहा है। भारत में भी ऐसी ही एक वर्चुअल रेसिंग चैम्पियनशिप का आयोजन हुआ जिसमें 14 शहरों के रेसर्स ने भाग लिया।

इंडियन सिम रेसिंग चैंपियनशिप (आईएसआरएल) के दूसरे सीजन के फाइनल मैच का आयोजन शुक्रवार रात को हुआ जिसे चेन्नई के साई पृथ्वी ने जीता। उन्होंने 5 राउंड की इस रेस में सबसे ज्यादा 252 अंक हासिल किये।

और पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज का खुलासा, उमर अकमल ने धमकाया तो छोड़नी पड़ी टीम

वहीं आईएसआरएल की इस चैम्पियनशिप में थिसुर के अब्दुल फतह 191 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे जबकि मुंबई के राइदेन सामेरवेल को 172 अंक मिले और वो तीसरे स्थान पर रहे। भारत के अलावा दुनिया भर में वर्चुअल रेसिंग का आयोजन हो रहा है।

इस बीच आईएसआरएल ने ऐलान किया है कि वह अपने तीसरे सीजन का आगाज 8 मई से करेगी, साथ ही उसने वादा किया है कि वह ज्यादा बेहतर फॉमेट और अच्छी ईनामी राशि के साथ रजिस्ट्रेशन शुरु करेगी।

और पढ़ें: IPL में टीम बदलने को लेकर आंद्रे रसेल ने दिया जवाब, कहा- संन्यास लेने तक KKR के साथ ही खेलूंगा

वहीं एक और वर्चुअल रेस इंडिकार रेसिंग जो कि इंडियानापोलिस मोटर स्पीडवे पर आयोजित की गई में वी8 सुपरकार में दो बार के चैंपियन स्कॉट मैकलागलिन ने जीत हासिल की। यह उनकी इस वर्चुअल रेस में लगातार दूसरी जीत है। वह इस महीने इंडिकार रेसिंग में अपना डेब्यू करने के लिए इस महीने इंडियानापोलिस पहुंचने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस के चलते सब कुछ टाल दिया गया है।

जीत के बाद मैकलॉगलिन ने कहा, 'यह अविश्वसनीय है। आखिर में सभी आगे बढ़ना चाहते थे। मुझे लगा कि हम तीसरे स्थान पर आएंगे लेकिन इसके बाद तीन कारें बाहर हो गयी और हम जीत गए।'

और पढ़ें: ICA ने जरूरतमंद खिलाड़ियों के लिए जुटाई बड़ी रकम, कपिल देव, सुनील गावस्कर भी जुड़े

आपको बता दें कि इस रेस में फार्मूला वन ड्राइवर लैंडो नोरिस ने भी हिस्सा लिया था।

Story first published: Sunday, May 3, 2020, 18:28 [IST]
Other articles published on May 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+