Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ENG vs PAK: पाकिस्तान की टीम को लगा एक और झटका, खुशदिल के बाद अब चोटिल हुआ यह खिलाड़ी

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट ने वापसी की है, इस बीच इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज जारी है, तो वहीं पाकिस्तान की क्रिकेट टीम भी टेस्ट सीरीज खेलने इंग्लैंड पहुंच चुकी है। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिये मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों अभ्यास कर रही है लेकिन मैदान पर उसे आये दिन एक के बाद एक झटका मिल रहा है।

हाल ही में ट्रेनिंग के दौरान पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी खुशदिल शाह चोटिल होकर 3 हफ्ते के लिये बाहर हो गये थे, तो अब सलामी बल्लेबाज आबिद अली फील्डिंग के दौरान भी चोटिल हो गये। पाकिस्तान के लिये टेस्ट और वनडे क्रिकेट के लिये डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले सलामी बल्‍लेबाज आबिद अली जब फील्डिंग कर रहे थे तो उनके हेलमेट पर जोरदार गेंद लगी, जिससे उनके सिर में चोट लग गई थी।

और पढ़ें: ENG vs WI: मैनचेस्टर में क्यों पिटे कैरिबियाई गेंदबाज, कैसे इंग्लैंड ने की वापसी

इसके तुरंत बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिये ले जाया गया जिसके बाद फैन्स को राहत की खबर मिली है और बताया कि चोट ज्‍यादा गंभीर नहीं हैं और उम्‍मीद की जा रही है कि वो बुधवार से अभ्‍यास शुरू कर देंगे। उल्लेखनीय है कि अली डर्बी में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम आपस में दो टीमें बनाकर अभ्यास मैच खेल रही है, जिसके तीसरे दिन रविवार को फॉर्वर्ड शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे थे, वहीं बल्लेबाज का शॉट उनके हेलमेट पर जा लगी।

और पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह से डरे मार्नस लाबुशाने, जानें क्या कहा

जांच के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बयान दिया कि आबिद अली में हल्की बेहोशी छाने जैसे कोई लक्षण नहीं है, लेकिन बावजूद इसके एहतियात के तौर पर सीटी स्कैन कराया जिससे साफ हो गया कि उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं है। वहीं पीसीबी के टीम डॉक्टर सोहेल सलीम ने भी बयान दिया कि आबिद बुधवार को होने वाले अभ्यास मैच में वापसी करेंगे लेकिन वह अगले 4 दिवसीय अभ्यास मैच में आगे नहीं खेलेंगे।

गौरतलब है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैच और 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलनी है, पहला टेस्ट मैच पांच अगस्त से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा।

और पढ़ें: ENG vs WI: डॉमनिक सिब्ले ने तोड़ा ICC का नियम, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

आपको बता दें कि इससे पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज खुशदिल शाह के बायें हाथ के अंगूठे में फ्रैक्चर हुआ जिसके चलते 3 हफ्ते तक क्रिकेट से बाहर हो गये हैं।

Story first published: Tuesday, July 21, 2020, 4:18 [IST]
Other articles published on Jul 21, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+