Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ISL-7 : नॉर्थईस्ट हाईलैंडर्स ने खेला लगातार दूसरा ड्रॉ, गोवा को अब भी जीत की तलाश

नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल की सबसे बड़ी फ्रैचाइजी लीग हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन के 12वेंं मैच में सोमवार को नॉर्थइस्ट युनाइटेड और एफसी गोवा की टीमें एक दूसरे का सामना करने उतरी। फातोर्दा के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए इस मैच में नॉर्थईस्ट युनाइटेड की टीम एक और ड्रॉ खेलने में कामयाब रही और मेजबान टीम एफसी गोवा को अभी भी पहली जीत की तलाश है। नॉर्थइस्ट की टीम इस सीजन अपना तीसरा मुकाबला खेलने पहुंची थी जहां पर उसने गोवा की टीम के सामने 1-1 की बराबरी पर मैच को रोका और अपना दूसरा ड्रॉ खेला।

वहीं एफसी गोवा की टीम अभी भी जीत का खाता खोल पाने में नाकाम रही है। यह उसके लिये भी दूसरा ड्रॉ मैच रहा। इस मैच के साथ ही नॉर्थईस्ट युनाइटेड हाईलैंडर्स की टीम के 5 अंक हो गये हैं और वो दूसरे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि गोवा की टीम अभी भी 2 अंकों के साथ 7वें स्थान पर काबिज है। गोवा को अपने 3 मुकाबलों में से एक में हार मिली है जबकि 2 मैच ड्रा रहे हैं, वहीं नॉर्थईस्ट की टीम ने 2 ड्रॉ के साथ एक जीत हासिल की है।

और पढ़ें: ISL 7: लीग में एक और जीत की तलाश में उतरेगी मुंबई, ईस्ट बंगाल से होगी भिडंत

दोनों टीमों ने अपने गोल मैच के पहले हाफ में ही कर लिये थे जिसके बाद कोई भी टीम इसे पूरा कर पाने में नाकाम रही और मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। मैच के शुरुआती पलों में गोवा की टीम अटैक करती नजर आई लेकिन नॉर्थईस्ट हाईलैंडर्स की टीम ने तेजी से गेंद पर अपना पॉजेशन बढ़ाया और गोल करने के कई मौके बनाये। हालांकि गोवा के अच्छे डिफेंस के चलते वह उसे कन्वर्ट करने में नाकाम रहे।

नॉर्थईस्ट के लिये इदरिसा सिल्ला ने 34वें मिनट में हेडर मिस किया लेकिन 38वें मिनट में गोल करने की कोशिश में वह बॉक्स में गिर गये और हाईलैंडर्स को पेनाल्टी शूट करने का मौका मिल गया। सिल्ला ने इसका फायदा उठाया और 40वें मिनट में गोल करते हुए नॉर्थईस्ट हाईलैंडर्स की टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

और पढ़ें: AUS vs IND: लक्ष्मण ने BCCI को फटकारा, कहा- रोहित के मुद्दे पर हुई बड़ी गलती

वहीं नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी की टीम इस गोल की खुशी ज्यादा देर तक नहीं मना सकी क्योंकि गोवा के लिये इगोर एंगुलो ने ब्रेंडन फर्नांडिस की मदद पर 43वें मिनट में गोल दागकर स्कोर को बराबर कर दिया।

दूसरे हाफ में गोवा की टीम ज्यादा आक्रामक नजर आई और उसके लिये 49वें मिनट में एंगुलो के हेडर कनेक्ट नहीं कर सके और गोल का मौका खो दिया, तो वहीं 65वें मिनट में बनी फर्नांडिस के क्रॉस को गुरजिंदर कुमार ने रोकने का काम किया। गोवा ने 84वें मिनट में भी एक अच्छी कोशिश की लेकिन गोलकीपर गुरमीत सिंह की तेजी ने इसे बेकार कर दिया।

इंजरी टाइम में भी गोवा की टीम आक्रामक हमले करती रही लेकिन नॉर्थईस्ट हाइलैंडर्स के मजबूत डिफेंस के आगे वह गोल को पार नहीं कर सकी और मैच बराबरी पर समाप्त हुआ।

Story first published: Tuesday, December 1, 2020, 3:03 [IST]
Other articles published on Dec 1, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+