बड़ी खबर: BCCI ने किया ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये भारतीय टीम का ऐलान, वरुण चक्रवर्ती को मिली जगह
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन समाप्ति की ओर है जिसके बाद भारतीय टीम को यूएई से ही सीधा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले द्विपक्षीय सीरीज के लिये दौरे पर जाना है। इस दौरे पर भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे, 3 टी20 और 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। इसको लेकर चयनकर्ताओं ने सोमवार को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज के लिये आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाने वाले वरुण चक्रवर्ती को भी चयनकर्ताओं ने जगह दी है।
और पढ़ें: IPL 2020: धोनी को लेकर इमोशनल हुए चहल, लिखा भावुक मैसेज
वरुण को भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया है जबकि ऋषभ पंत को टी20 में जगह नहीं मिली है। उल्लेखनीय है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने फरवरी के बाद से अब तक एक भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं खेला है, ऐसे में कोरोना काल में उसकी यह पहली सीरीज होगी।
और पढ़ें: IPL 2020: पंजाब की गेंदबाजी के आगे पस्त हुई KKR, 8 खिलाड़ियों से बने सिर्फ 22 रन

सीमित ओवर्स सीरीज से बाहर हुए ऋषभ पंत
भारतीय क्रिकेट में पूर्व कप्तान एमएस धोनी के उत्तराधिकारी माने जाने वाले ऋषभ पंत को चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवर्स सीरीज से बाहर रखा है, हालांकि टेस्ट टीम में उन्हें जगह दी गई है।
वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल और संजू सैमसन को टीम में जगह दी गई हैं। वहीं केएल राहुल भी करीब 2 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं।

यूएई पहुंचेंगे भारतीय स्टाफ, यहीं से जायेंगे ऑस्ट्रेलिया
गौरतलब है कि आईपीएल का फाइनल मैच 10 नवंबर को खेला जायेगा जिसकी समाप्ति के बाद भारतीय खिलाड़ी यहीं से ऑस्ट्रेलिया के लिये उड़ान भरेंगे। बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए 32 खिलाड़ियों का सेलेक्शन किया है जिसका पूरा आयोजन बायो सिक्योर बबल में ही किया जायेगा।
गेंदबाजों में नवदीप सैनी को तीनों प्रारूपों में जगह दी गई है। वहीं वनडे सीरीज सिडनी और कैनबरा में खेली जाएगी, जो चार मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद होगी। इस दौरे के लिए टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री और बॉलिंग कोच भरत अरुण आज यूएई पहुंचेंगे। इसके साथ ही टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी भी यूएई आएंगे और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जुड़ने से पहले बायो बबल में अपना क्वारंटीन पूरा करेंगे।

ऐसे है सभी प्रारूपों में भारतीय टीम
टी20 स्क्वॉड: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, दीपक चाहर, वरुण चक्रवर्ती।
वनडे स्क्वॉड: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, केएल राहुल (उपकप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, मयंक अग्रवाल, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर।
टेस्ट स्क्वॉड: विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, मोहम्मद सिराज।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications