Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बढ़ाई महिला क्रिकेटर्स की सैलरी, 20 खिलाड़ियों को दिया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने देश में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिये पिछले कुछ समय में कई कदम उठाये हैं जिसमें खिलाड़ियों को मातृत्व अवकाश के बाद सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट रिटेन करना भी है। इस बीच पीसीबी ने अपनी महिला क्रिकेटर्स को एक और खुशखबरी दी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने महिला क्रिकेटर्स के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की संख्या में 3 खिलाड़ियों को बढ़ाने का काम किया है और साथ ही सैलरी में भी 10 प्रतिशत का इजाफा किया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने महिला क्रिकेटर्स के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के हर वर्ग में शामिल प्लेयर्स की मंथली सैलरी को 10 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया। वहीं पर पीसीबी ने 2021-22 सीजन के लिये 20 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट देने का ऐलान किया है।

और पढ़ें: WTC फाइनल में भारत को विजेता बताने पर टिम पेन ने मांगी माफी, जमकर की कीवी टीम की तारीफ

पीसीबी ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में 12 खिलाड़ियों को शामिल किया है जबकि 8 प्लेयर्स को इमर्जिंग क्रिकेटर्स की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में रखा है जो कि 1 जुलाई से लागू होगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने महिला क्रिकेटर्स को दिये गये इन कॉन्ट्रैक्ट को 4 वर्गों ए, बी, सी और डी में बांटा है, इन सभी वर्गों में सैलरी को 10 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है।

पीसीबी ने इस को लेकर जारी प्रेस रिलीज में कहा, 'पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2021-22 सीजन के लिये कुल 20 खिलाड़ियों को करार दिया है जो कि पिछले साल शामिल किये गये खिलाड़ियों की तुलना में 2 अधिक है।'

और पढ़ें: बायोबबल तोड़ने का वीडियो हुआ वायरल तो खिलाड़ियों पर गिरी गाज, भारत-श्रीलंका सीरीज से भी हुए बाहर

गौरतलब है कि कैटेगरी ए में बिस्माह मारूफ और जावरिया खान को रखा गया है तो कैटेगरी बी में आलिया रियाज, डायना बेग और निदा डार को शामिल किया गया है। आपको बता दें कि पीसीबी ने सभी इमर्जिंग खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट को डी कैटेगरी में रखा है और प्रदर्शन के आधार पर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का एक स्थान खाली छोड़ा है, जिसे साल के अंत में उस प्लेयर को दिया जायेगा जो सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करेगा।

Story first published: Monday, June 28, 2021, 20:59 [IST]
Other articles published on Jun 28, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+