धोनी की जर्सी ‘नंबर 7’ को लेकर दिनेश कार्तिक ने की BCCI से खास मांग, क्या होगी रिटायर
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने शनिवार 15 अगस्त 2020 को अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। धोनी के अचानक लिये इस फैसले के बाद फैन्स सन्न रह गये हैं, क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि धोनी अभी भी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर भारत के लिये कम से कम टी20 क्रिकेट में वापसी कर सकते थे। हालांकि पिछले एक साल से मैदान से दूर चल रहे धोनी के संन्यास को लेकर लगातार अटकलों का दौर चल रहा था जिस पर धोनी ने अचानक से ही विराम लगा दिया। इस बीच सोशल मीडिया पर उनके साथी खिलाड़ियों ने धोनी के साथ बिताये वक्त के लिये शुक्रिया कहा और कई इमोशनल मैसेज किये। जहां खिलाड़ी धोनी को उनके करियर की दूसरी पारी के लिये शुभकामनायें दे रहे थे तो वहीं टीम इंडिया के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने धोनी की 7 नंबर जर्सी ( MS Dhoni Jersey Number 7) के लिये बीसीसीआई से खास मांग की है।
और पढ़ें: चेतन चौहान के निधन पर सचिन-सहवाग-कोहली समेत दिग्गज खिलाड़ी दुखी, जानें क्या बोले
दिनेश कार्तिक का मानना है कि धोनी के रिटायर होने के साथ ही उनकी जर्सी नंबर 7 को भी उनके सम्मान में रिटायर कर देना चाहिये क्योंकि उनकी जगह को भर पाना नामुमकिन है। उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई से धोनी की जर्सी रिटायर करने की मांग करने वाले कार्तिक पहले खिलाड़ी हैं, जिससे महिला टीम की कप्तान मिताली राज और बीसीसीआई में एक शीर्ष अधिकारी भी इससे सहमत हैं।
और पढ़ें: IPL में धोनी के वो 5 रिकॉर्ड जिनके आस-पास भी नहीं पहुंच सका है कोई और खिलाड़ी

कार्तिक ने धोनी की जर्सी के लिये की खास मांग
दिनेश कार्तिक ने लिखा, ‘जिंदगी की दूसरी पारी के लिए ‘गुड लक', मुझे पूरा भरोसा है कि आप हमें इसमें भी काफी हैरान करते रहेंगे। विश्व कप में सेमीफाइनल के बाद ली गई अंतिम फोटो। इस सफर के जरिए काफी शानदार यादें रहीं। मैं उम्मीद करता हूं कि बीसीसीआई सफेद गेंद के क्रिकेट से सात नंबर की जर्सी को भी रिटायर कर देगा।'

ऐसी विदाई के हकदार हैं धोनी
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की सदस्य और पूर्व भारतीय महिला टीम की कप्तान शांता रंगास्वामी ने कहा कि धोनी इसके हकदार हैं।
उन्होंने कहा, ‘वह निश्चित रूप से इसके हकदार हैं। मुझे खुशी है कि उन्होंने तब संन्यास लिया, जब लोग पूछ रहे हैं कि क्यों और क्यों नहीं। खिलाड़ी और कप्तान दोनों के तौर पर उनका योगदान काफी ज्यादा है। इसे देखते हुए जर्सी को भी रिटायर करना, उनके लिए बेहतरीन विदाई होगी।'

मिताली ने भी की जर्सी नंबर 7 को रिटायर करने की मांग
भारतीय महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली राज ने भी कहा कि धोनी ने सात नंबर की जर्सी को अमर कर दिया है।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘जिस व्यक्ति ने सात नंबर की जर्सी को अमर बनाया, जिनके तेज और शांत दिमाग उन्हें ‘कैप्टन कूल' का टैग दिलाया, उस व्यक्ति ने जिसने दो विश्व कप ट्रोफियों से करोड़ों भारतीयों के सपनों को पूरा किया, जिसने अपनी अनोखी शैली में क्रिकेट को अलविदा कहा। बधाई हो एम एस धोनी, शानदार करियर के लिए।'
कार्तिक और मिताली के अलावा धोनी के मुरीदों की फौज का मानना है कि यह सात नंबर की जर्सी उन्हीं की ही है और इसे भी रिटायर कर देना चाहिए।

सिर्फ सचिन को ही मिली है ऐसी विदाई
भारतीय क्रिकेट से सिर्फ एक बार ही जर्सी को रिटायर किया गया है जब सचिन तेंदुलकर ने इस खेल को अलविदा कहा था। तेंदुलकर की 10 नंबर की जर्सी को 2017 में रिटायर कर दिया गया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) जर्सी रिटायर करने पर कोई आपत्ति नहीं करता और उसने इस मामले में फैसला करने का अधिकार देश के बोर्ड पर ही छोड़ा हुआ है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
