T20 World Cup में वरुण चक्रवर्ती की फिटनेस बनी परेशानी, क्या चहल को मिलेगा वापसी का मौका
नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से 5 साल बाद आयोजित कराये जा रहे टी20 विश्वकप 2021 को शुरू होने में बस अब एक हफ्ते से भी कम का समय रह गया है, जिसको देखते हुए सभी देशों के टीम मैनेजमेंट अपनी टीम को दुरुस्त करने और जीत की रणनीति तैयार करने में व्यस्त हैं। इस वैश्विक टूर्नामेंट का आगाज 17 अक्टूबर से होगा जिसके सभी मैचों का आयोजन ओमान और यूएई में किये जायेंगे। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 14 नवंबर को खेला जायेगा। पिछले कुछ समय में क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में शानदार प्रदर्शन करने की वजह से खिताब के प्रबल दावेदारों में भारत का नाम भी शामिल है, हालांकि टूर्नामेंट से पहले टीम कुछ मुश्किलों का सामना कर रही है, जिसे वह टी20 विश्वकप के शुरू होने से पहले सुलझाना चाहेगी।
और पढ़ें: DC vs RCB: खराब फील्डिंग के चलते दिल्ली के हाथ से निकला मैच, आरसीबी ने 7 विकेट से हराया
फिटनेस कारणों के चलते आईपीएल 2021 में अभी तक गेंदबाजी नहीं कर पाने वाले हार्दिक पांड्या को लेकर यह देखने लायक फैसला होगा कि टीम मैनेजमेंट उन्हें किस तरह से प्लेइंग 11 में इस्तेमाल करती है या फिर उन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिल भी पाती है यह काफी बड़ा सवाल रहने वाला है। उनके अलावा भारतीय टीम के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी फिटनेस में दिक्कतों का सामना कर रहे हैं जो कि भारतीय टीम के लिये बड़ा झटका साबित हो सकता है।
और पढ़ें: MI vs SRH: 16 गेंदों में अर्धशतक ठोंक ईशान किशन ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, इस मामले में टॉप पर पहुंचे

विश्वकप के सपनों पर पानी फेर सकता है घुटने की चोट
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के यूएई लेग में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिये शानदार प्रदर्शन किया है, हालांकि उनके घुटने में लगी चोट उनके विश्वकप में खेलने के सपने को चूर-चूर कर सकती है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कुछ नये गेंदबाजों को टीम में नेट बॉलर के रूप में शामिल करने का फैसला किया है जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक और आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले हर्षल पटेल जल्द ही भारतीय खेमे से जुड़ेंगे।
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा,'चक्रवर्ती को टीम में इस वजह से जगह दी गई क्योंकि वह खेलने के लिये पूरी तरह से फिट थे। अगर उनकी चोट को विश्वकप के दौरान मैनेज किया जा सकता है तो वह विश्वकप में खेलते हुए जरूर नजर आयेंगे।'

चक्रवर्ता का बाहर होना भारत के लिये होगा झटका
उल्लेखनीय है कि टी20 विश्वकप के लिये चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में 5 स्पिनर्स को चुना गया है जिसमें वरुण चक्रवर्ती के अलावा रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल और राहुल चाहर का नाम शामिल है। रविचंद्रन अश्विन और राहुल चाहर के लिये आईपीएल 2021 का सीजन अच्छा नहीं बीता है और दोनों के खाते में ज्यादा विकेट नहीं आये हैं और अब वरुण चक्रवर्ती का चोटिल हो जाना टीम के लिये बड़ा झटका साबित हो सकता है। ऐसे में कई फैन्स का मानना है कि युजवेंद्र चहल को टीम में शामिल करना चाहिये जिन्होंने आईपीएल 2021 के यूएई में लेग में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। वरुण चक्रवर्ती की चोट को मैनेज करने के बजाय, फॉर्म में चल रहे युजवेंद्र चहल को मौका मिलना चाहिये।

चहल को रोकने पर मीटिंग के बाद होगा फैसला
हालांकि बीसीसीआई अधिकारी ने युजवेंद्र चहल की वापसी को लेकर बताया कि बोर्ड ने अभी तक उन्हें लेकर कोई डिसीजन नहीं लिया है। गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम को यूएई में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में पहला मैच अपनी धुर विरोधी टीम पाकिस्तान के खिलाफ खेलकर कैंपेन का आगाज करना है।
उन्होंने कहा,'चहल को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है, यह काफी दुर्भाग्यशाली रहा कि मुंबई इंडियंस को अपनी प्लेइंग 11 से राहुल चाहर को बाहर करना पड़ा। चहल को कवर के तौर पर रोकने से जुड़े फैसले पर चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट की बातचीत के बाद ही फैसला लिया जायेगा जिसमें वह परिस्थितियों के बारे में चर्चा करेंगे।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
