3rd T20I, IND vs SL: शिखर धवन ने जीता टॉस पहले बल्लेबाजी का फैसला, संदीप वॉरियर ने किया डेब्यू
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच जारी 3 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच गुरुवार को कोलंबो के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर भारतीय टीम के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने सीरीज के पहले मैच में 38 रनों से जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त हासिल की थी, तो वहीं पर बुधवार को खेले गये दूसरे मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने आखिरी ओवर के थ्रिलिंग मैच में 4 विकेट से जीत हासिल की।
वहीं पर भारतीय टीम के लिये नवदीप सैनी चोट के चलते बाहर हो गये हैं, जिसके चलते शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम को एक बदलाव करना पड़ा। भारतीय टीम के लिये इस मैच में संदीप वॉरियर को डेब्यू करने का मौका मिला है। भारतीय टीम के लिये संदीप वॉरियर इस दौरे पर बतौर नेट बॉलर जुड़े थे लेकिन क्रुणाल पांड्या के कोरोना संक्रमित होने के बाद भारतीय टीम के 8 खिलाड़ियों को बाहर होना पड़ा।
टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान शिखर धवन ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। हम पहले खेलकर बड़ा स्कोर बनाने की ओर देख रहे हैं। हमारी गेंदबाजी काफी शानदार है और हम रनों का बचाव करने की ओर देख रहे हैं। हम कल के मैच से कोई दबाव लेकर नहीं उतरेंगे। नवदीप सैनी चोटिल हैं इस वजह से संदीप वॉरियर ने डेब्यू किया है।
वहीं पर श्रीलंकाई टीम के कप्तान दसुन शनाका ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं, हमारे लिये जल्दी विकेट लेना ही लक्ष्य रहेगा। यह हमारे लिये काफी बड़ी जीत होगी। जीत काफी जरूरी होती है, इसुरु उडाना बाहर किये गये हैं उनकी जगह पथुम निशंका को शामिल किया गया है।
और पढ़ें: Tokyo 2020: सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे सजन प्रकाश, 100 मीटर बटरफ्लाई से हुए बाहर
भारत की प्लेइंग 11: देवदत्त पाड्डिकल, शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, नितिश राणा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, चेतन साकरिया, राहुल चाहर, वरुण चक्रवर्ती, संदीप वॉरियर।
श्रीलंका की प्लेइंग 11: अविष्का फर्नांडो, मिनोद भानुका, धनंजय डिसिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, दसुन शनाका, रमेश मेंडिस, वहिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, पथुम निशंका, अकिला धनंजय, दुष्मंत चमीरा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications