IPL 2020: वरुण चक्रवर्ती के सामने बेबस हुए एमएस धोनी, ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 49वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया जहां पर एमएस धोनी की कप्तानी वाली सीएसके की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को 6 विकेट से हराकर केकेआर के प्लेऑफ में पहुंचने के सपने को खराब कर दिया। इस मैच में भले ही सीएसके की टीम ने जीत हासिल की लेकिन कोलकाता के लिये वरुण चक्रवर्ती ने एक खास कारनामा अपने नाम कर लिया। एमएस धोनी का विकेट लेना किसी भी खिलाड़ी के लिये एक सपने के जैसा होता है लेकिन आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में एक नहीं बल्कि दो बार एमएस धोनी को बोल्ड करने का कारनामा अब वरुण चक्रवर्ती के नाम है।
दुबई में खेले गये मैच में वरुण चक्रवर्ती ने सीएसके के कप्तान एमएस धोनी को एक बार फिर से बोल्ड करने का कारनामा किया। वरुण चक्रवर्ती की इसी गेंदबाजी के चलते भारतीय चयनकर्ताओं ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दौरे पर शामिल किया है।
और पढ़ें: स्कॉट स्टायरिस ने सूर्यकुमार यादव को दिया न्यूजीलैंड से खेलने का ऑफर, कही बड़ी बात
केकेआर की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 172 रनों का स्कोर खड़ा किया था जिसका पीछा करते हुए सीएसके की टीम ने 14.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 121 रन बना लिये थे। अंबति रायडु के जाने के बाद कप्तान एमएस धोनी बल्लेबाजी करने आये थे और गेंद एक बार फिर वरुण चक्रवर्ती के हाथों में थी।
सीएसके की टीम को जीत के लिये 33 गेंद में 51 रनों की दरकार थी और तभी वरुण चक्रवर्ती ने तेजी से कप्तान एमएस धोनी को बोल्ड मार दिया। वरुण ने जिस गेंद पर धोनी को बोल्ड मारा वह औसतन उनकी गेंद से काफी तेज थी। 95 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी गई इस गेंद पर धोनी पीछे हटकर कवर पर शॉट खेलना चाहते थे और रन लेना चाहते थे लेकिन वह वरुण की स्पीड से चकमा खा गये और बोल्ड हो गये।
और पढ़ें: IPL में इस कीवी खिलाड़ी पर जमकर बरस सकता है पैसा, हैट्रिक ले पेश की दावेदारी
एमएस धोनी इस मैच में सिर्फ 1 ही रन बना सके। इससे पहले भी धोनी केकेआर के खिलाफ खेले गये मैच में वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ बोल्ड होकर वापस पवेलियन लौटे थे। 7 अक्टूबर को खेले गये इस मैच में धोनी ने वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर पहले छक्का लगाया था जिससे उनका स्कोर 11 रन पहुंच गया था। अगली ही गेंद पर वरुण ने धोनी को बोल्ड मारकर वापस पवेलियन भेजने का काम किया था। आपको बता दें कि इस मैच को केकेआर की टीम ने 10 रनों से जीता था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications