IND vs SL: भारत से टक्कर लेने के लिये PPE किट पहनकर ट्रेनिंग कर रहे श्रीलंकाई खिलाड़ी, देखें वीडियो
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेली जाने वाली सीमित ओवर्स की सीरीज का आगाजा 18 जुलाई से होना है, जिसके तहत भारतीय टीम को पहले 3 मैचों की वनडे और फिर 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। पहले इस सीरीज का आयोजन 13 जुलाई से होना था लेकिन श्रीलंका क्रिकेट टीम के खेमे में बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लॉवर और डाटा एनालिस्ट जीटी निरोशन के चोटिल हो जाने की वजह से दोनों क्रिकेट बोर्ड ने इसे 5 दिन की देरी से आयोजित कराने का फैसला किया और अब सीरीज 13 के बजाय 18 जुलाई से खेली जानी है।
ऐसे में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम खिलाड़ियों को सुरक्षित रखने के लिये काफी सावधानी बरत रही है। इसका उदाहरण बुधवार को उस समय देखने को मिला जब श्रीलंका क्रिकेट ने अपने ट्विटर हैंडल से टीम की प्रैक्टिस का वीडियो शेयर किया जो कि बहुत जल्द सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
और पढ़ें: IND vs ENG: टेस्ट सीरीज से पहले अश्विन ने काउंटी में मचाया धमाल, हासिल किये 7 विकेट
दरअसल इस वीडियो में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के कोच पीपीई किट पहनकर खिलाड़ियों को मैच प्रैक्टिस करवाते नजर आ रहे हैं। एक मिनट 53 सेकेंड के इस वीडियो में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम के पूरे प्रैक्टिस सेशन को शेयर किया है। कोच और टीम मैनेजमेंट के सपोर्टिंग खिलाड़ी पीपीई किट के साथ मास्क पहने हुए नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि श्रीलंका की टीम ने रविवार को अपना क्वारंटीन पीरियड खत्म कर ट्रेनिंग सेशन में प्रैक्टिस करना शुरू किया है। भारत के खिलाफ श्रीलंका की टीम ने दासुन शनाका, कुशल परेरा, दुष्मंथ चमीरा और धनंजय डिसिल्वा को टीम में शामिल किया है जिसमें भारत के खिलाफ सीमित ओवर्स की सीरीज से पहले कराये गये सभी आरटी-पीसीआर टेस्ट नेगेटिव पाये गये हैं।
और पढ़ें: IPL 2021 के बचे हुए मैचों के चलते बदला कैरिबियन प्रीमियर लीग का शेड्यूल, जानें नई तारीख
आपको बता दें कि श्रीलंका क्रिकेट को इंग्लैंड दौरे पर सभी मैचों में हार का सामना करना पड़ा था जिसमें 3 मैचों की टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप और वनडे सीरीज में 0-2 से हार मिली थी। इस दौरे पर श्रीलंकाई टीम के 3 खिलाड़ी टी20 सीरीज में हार के बाद इंग्लैंड की सड़कों पर घूमते नजर आ रहे थे, जिसके चलते उन पर बायोबबल तोड़ने का मामला बना और उन्हें तुरंत ही वापस बुला लिया गया और जांच समिति की रिपोर्ट के बाद उन पर बैन भी लग सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
