Tokyo 2020: पैरालंपिक्स में हरविंदर सिंह ने रचा इतिहास, तीरंदाजी में भारत को दिलाया पहला पदक
नई दिल्ली। जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे पैरालंपिक्स गेम्स में भारतीय दल के खाते में 13वां पदक आ गया है। पैरालंपिक्स के इतिहास में भारत ने इस संस्करण से पहले कुल 12 पदक जीते थे और इस बार उन्होंने अपने कुल पदकों की संख्या को एक ही संस्करण में पार कर लिया है और अब तक 13 पदक जीत लिये हैं। शुक्रवार की शाम को भारतीय तीरंदाज हरविंदर सिंह ने इतिहास रचते हुए तीरंदाजी के इवेंट में भारत को पहला पदक दिलाते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
पुरुषों की निजी तीरंदाजी प्रतियोगिता में शुक्रवार को हरविंदर सिंह ने सुबह शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल मुकाबले में जगह बनाई, हालांकि सेमीफाइनल मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद वह ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में साउथ कोरिया के मिन सु किम से भिड़े।
और पढ़ें: जानें क्या था धोनी के करियर का सबसे निडर और निस्वार्थ निर्णय, रवि शास्त्री ने बताया
ब्रॉन्ज मेडल के इस मुकाबले में दोनों तीरंदाजों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला और पांच सेट के मुकाबले में बराबरी करने के बाद नतीजा शूट ऑफ से निकला। शूट ऑफ में भी दोनों के बीच जबरदस्त प्रतियोगिता देखने को मिली लेकिन हरविंदर सिंह ने अंत में 6-5 की स्कोर लाइन से मैच को अपने नाम करते हुए पोडियम फिनिश कर दिया। पैरालम्पिक खेलों में भारत को तीरंदाजी में मिलने वाला यह पहला पदक है।
हरविंदर सिंह ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले सेट में 10,7,9 के साथ आगाज किया और किम 9,6,9 ही बना सके। वहीं पर साउथ कोरियाई तीरंदाज ने दूसरे सेट में 29 अंक के साथ अपने नाम किया। तीसरे सेट में हरविंदर सिंह ने एक बार फिर से लय को अपने पक्ष में किया और 28-25 से अपने नाम किया। चौथे सेट में दोनों ही तीरंदाजों ने मौके को बर्बाद किया जिसके बाद मैच पांचवे सेट में पहुंचा।
और पढ़ें: IND vs ENG: खुद को 'लॉर्ड' बुलाये जाने पर शार्दुल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
पांचवे सेट में मिन सु किम ने एक बार फिर से क्लास दिखाते हुए 27-26 से सेट को अपने नाम किया और नतीजे के लिये मुकाबला शूट ऑफ में पहुंच गया। टोक्यो पैरालंपिक्स में तीसरी बार शूट ऑफ खेलने वाले हरविंदर सिंह ने एक बेहद रोमांचक मुकाबले को परफेक्ट 10 के साथ अपने नाम किया और पोडियम में जगह बनाई। शूट ऑफ में कोरियन खिलाड़ी ने पहला प्रयास किया था 8 अंक हासिल किये। इसके पहले सेमीफाइनल मैच में हरविंदर सिंह को अमेरिका के केविन मैथर ने 6-4 से हराया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications