ENG vs PAK: 273 रनों पर ऑल आउट हुआ पाकिस्तान, अजहर अली ने शतक लगाकर रचा इतिहास
नई दिल्ली। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच साउथैम्पटन में खेला जा रहा है। इस मैच में जहां इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 583 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया तो वहीं पाकिस्तान की टीम रनों का पीछा करते हुए महज 273 रन बनाये और अपने सारे विकेट खो दिये हैं, हालांकि इस बीच पाकिस्तान के लिये कप्तान अजहर अली ने शतक लगाकर एक छोर को संभाले रखा है।
और पढ़ें: ENG vs AUS: इंग्लैंड दौरे पर पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम, स्टीव स्मिथ को खल रही इस बात की कमी
पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली लगातार दूसरे छोर पर मुश्किल गेंदबाजों का सामना करते हुए शतक लगाकर टिके हुए हैं। पाकिस्तान की पूरी टीम महज 273 रनों पर ऑल आउट हो गई और अजहर अली ने नाबाद 141 रनों की पारी खेली।
और पढ़ें: सचिन-विराट का बैट बनाने वाले कारीगर की मदद के लिये सामने आये सोनू सूद, कहा- ढूंढो पता

अजहर अली ने पूरे किये 6 हजार रन
अजहर अली ने अपनी इस पारी के साथ अपने टेस्ट क्रिकेट के 6 हजार रन पूरे कर लिये हैं और पाकिस्तान के लिये ऐसा करने वाले 5वें क्रिकेटर बन गये हैं। अजहर अली ने यह कारनामा अपना अर्धशतक बनाकर पूरा किया। अजहर अली ने मैच के तीसरे दिन जोफ्रा आर्चर के 8वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगाकर इस उपलब्धि को हासिल किया। पाकिस्तान के लिये इससे पहले जावेद मियांदाद, इंजमाम उल हक, मोहम्मद यूसुफ और यूनिस खान यह कारनामा कर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि जावेद मियांदाद टेस्ट क्रिकेट में 6 हजार रन पूरे करने वाले पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर थे।

एक पारी में सबसे ज्यादा रनों का योगदान देने वाले तीसरे कप्तान
पाकिस्तान के लिये एक पारी में सबसे ज्यादा रनों का योगदान देने वाले कप्तान की बात करें तो अजहर अली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गये हैं। पाकिस्तान के लिये हनीफ मोहम्मद ने 1967 में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए नाबाद 187 रनों की पारी खेली जिसमें पूरी पाकिस्तान की टीम ने 354 रन बनाये और उन्होने 52.82 प्रतिशत रन बनाये। वहीं आमिर सोहेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 133 रनों की पारी खेलकर 52.78 प्रतिशत रनों का योगदान दिया। अजहर अली ने इंग्लैंड के खिलाफ 51.64 प्रतिशत रनों का योगदान दिया।

एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे कप्तान बने
वहीं पाकिस्तान के लिये सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों की लिस्ट में भी अजहर अली नाबाद 141 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान के लिये हनीफ मोहम्मद ने सबसे ज्यादा 187 रनों की पारी खेली है और उसके बाद जावेद मियांदाद ने 1992 में नाबाद 153 रनों की पारी खेली थी।

600 विकेट पूरा करने से महज 2 विकेट दूर हैं जेम्स एंडरसन
वहीं इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने इस मैच में 5 विकेट हासिल किये और टेस्ट क्रिकेट में अपने 600 विकेट पूरा करने के कारनामें से सिर्फ 2 विकेट दूर हैं। एंडरसन ने अपने टेस्ट करियर में 29वीं बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया। इसके साथ ही जेम्स एंडरसन इंग्लैंड के लिये सबसे ज्यादा 5 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गये हैं। इंग्लैंड के लिये रिचर्ड हेडली ने सबसे ज्यादा 36 बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। तो वहीं दुनिया में सबसे ज्यादा 5 विकेट लेने का कारनामा करने वाले गेंदबाजों में जेम्स एंडरसन दूसर पायदान पर ग्लेन मैकग्रा के साथ काबिज हैं। इस लिस्ट में इयान बॉथम (27) तीसरे पर, डेल स्टेन (26) चौथे पर और वसीम अकरम (25) भी शामिल है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
