Shpageeza Cricket League: फ्रैंचाइजी मालिक ने अपनी ही टीम से किया डेब्यू, पहले मैच के बाद लगा बैन
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इन दिनों अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से शफीगीजा क्रिकेट लीग 2020 (Shpageeza Cricket League 2020) का आयोजन किया जा रहा है जिसका फाइनल आज (16 सितंबर) को खेला जाने वाला है। हालांकि इस लीग के सेमीफाइनल मैच के दौरान काफी अजीबो-गरीब घटना देखने को मिली। इस लीग में 6 टीमें भाग ले रही हैं जिसकी शुरुआत 6 सितंबर से हुई है।
और पढ़ें: नींद में ही चल बसा भारतीय क्रिकेट का पूर्व दिग्गज खिलाड़ी, दुनिया को कहा अलविदा
एसीबी की ओर से आयोजित की जा रही टी20 लीग का पहला सेमीफाइनल मैच काबुल ईगल्स की टीम और मौजूदा चैम्पियन मिसएनक नाइटस के बीच खेला गया। 14 सितंबर को खेले गये इस मैच में काबुल ईगल्स टीम के मालिक ने अपनी टीम के साथ मैदान पर उतरकर सभी को चौंका दिया। दरअसल वह इस मैच में बतौर खिलाड़ी शामिल हुए, जिसके बाद उनके नाम रिकॉर्ड तो बना लेकिन मैच के तुरंत बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस खिलाड़ी पर बैन लगा दिया है।
और पढ़ें: पठानकोट हमले में शामिल गुनहगारों की गिरफ्तारी पर बोले सुरेश रैना, पंजाब पुलिस पर दिया बड़ा बयान

सेमीफाइनल खेलने उतरे काबुुल ईगल्स के मालिक
काबुल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गये इस मैच के दौरान काबुल ईगल्स के मालिक अब्दुल काबुल अयुबी अपनी टीम के साथ सेमीफाइनल मैच खेलने उतरे। 40 वर्षीय इस खिलाड़ी ने न सिर्फ टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाई बल्कि गेंदबाजी के दौरान एक ओवर भी फेंका और इस दौरान 16 रन खर्च किये।

पहले मैच के बाद ही लगा बैन
काबुल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गये इस मैच के दौरान काबुल ईगल्स के मालिक अब्दुल काबुल अयुबी अपनी टीम के साथ सेमीफाइनल मैच खेलने उतरे। 40 वर्षीय इस खिलाड़ी ने न सिर्फ टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाई बल्कि गेंदबाजी के दौरान एक ओवर भी फेंका और इस दौरान 16 रन खर्च किये।
गौरतलब है कि अब्दुल काबुल अयूबी पर पहले से ही अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से क्रिकेट के मैदान पर गलत तरीके से डेब्यू करने को लेकर जांच जारी थी लेकिन इस मैच में शामिल होने के बाद उन्होंने आरोपों को सही साबित कर दिया। हालांकि अयूबी यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने मैच के दौरान कर्मचारियों के साथ दुर्व्यव्हार किया जिसके चलते अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन पर बैन लगा दिया है।

स्टाफ मेंबर्स के साथ की लड़ाई, लगा जुर्माना
रिपोर्ट्स की मानें तो काबुल ईगल्स के मालिक अब्दुल काबुल अयूबी ने मैच के दौरान एक कॉमेंटेटर के साथ हिंसक झड़प की जिसके चलते अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने उन पर अब मैच खेलने से बैन लगा दिया है।
गौरतलब है कि इस खबर की पुष्टि करते हुए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी ट्वीट किया है।
बोर्ड ने लिखा, 'काबुल ईगल्स फ्रेंचाइजी के मालिक अब्दुल लतीफ अयूबी पर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अनुशासन संहिता अनुच्छेद 9 और 18 का उल्लंघन करने के आरोप में बैन लगा दिया है और वो टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों में हिस्सा नहीं ले पायेंगे। इसके अलावा उन पर साथी खिलाड़ियों या स्टाफ मेंबर्स के साथ दुरव्यवहार करने के लिये 30 हजार एएफएन (अफगानी करेंसी) का जुर्माना लगाया गया है।'
आपको बता दें कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से खेली जा रही इस लीग में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें मिस ऐनक नाइट्स, बंद-ए-मीर ड्रैगन्स, एमो शार्क्स, स्पीन घार टाइगर्स, काबुल ईगल्स और बूस्ट डिफेंडर की टीम शामिल है। टूर्नामेंट फाइनल समेत कुल 15 मैच खेले जाने हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
