विजडन ने जारी की सदी के टॉप टेस्ट प्लेयर्स की लिस्ट, सचिन, द्रविड़, लक्ष्मण का नाम गायब
नई दिल्ली। क्रिकेट की खबरों के लिये मशहूर मैग्जीन विजडन ने अपने नये संस्करण में 21वीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में विजडन ने कई तरह के आकलन को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट के हर प्रारूप के 30 सदस्यों की लिस्ट बनाई है। इस लिस्ट में कई हैरानी भरे चयन हुए हैं। इसमें सबसे ज्यादा हैरान करने वाली लिस्ट टॉप टेस्ट क्रिकेटर्स की रही। इस लिस्ट में जहां पहला स्थान श्रीलंका के महान स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन को दिया गया है।
और पढ़ें: लिवरपूल ने खत्म किया 30 साल का सूखा, 132 सालों में ऐसा करने वाली दूसरी टीम बनी
हालांकि हैरान करने वाली बात यह रही है कि इस लिस्ट में टॉप 10 खिलाड़ियों में भारतीय टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण का नाम गायब है।
और पढ़ें: युवराज के नक्शे कदम पर चलेगा यह भारतीय खिलाड़ी, विदेशी लीग में खेलने के लिये लेगा संन्यास

जानें कैसी है सदी के बेस्ट टेस्ट खिलाड़ियों की लिस्ट
विजडन की ओर से जारी की गई सदी के टॉप 10 टेस्ट खिलाड़ियों की लिस्ट में जिन 2 भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है उनमें रविंद्र जडेजा (दूसरे पायदान) और रविचंद्रन अश्विन (8वें) का नाम शामिल है। इन दोनों खिलाड़ी के अलावा कप्तान विराट कोहली को 18वें पायदान पर रखा गया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर जबकि ग्लैन मैकग्रा को चौथे नंबर पर रखा गया है।
टॉप 10 टेस्ट खिलाड़ियों में साउथ अफ्रीका के शॉन पॉलक और जैक कैलिस का नाम भी है, जबकि बांग्लादेश के शाकिब अल हसन का नाम भी इसमें रखा गया है, वहीं ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस और शेन वॉर्न को भी रखा गया है।

वनडे लिस्ट से गायब है रोहित शर्मा का नाम
वहीं विजडन की ओर से जारी की गई वनडे क्रिकेट के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा का नाम गायब है। वनडे क्रिकेट में 3 दोहरे शतक लगा चुके इस खिलाड़ी का नाम लिस्ट में न होने से फैन्स को काफी चौंकाता है। इस लिस्ट में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और हरफनमौला खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ को पहले स्थान पर रखा गया है जबकि शाकिब अल हसन दूसरे नंबर पर काबिज हैं। टॉप 10 खिलाड़ियों की लिस्ट में सिर्फ विराट कोहली को शामिल किया गया है जो कि छठे नंबर पर काबिज हैं। इस लिस्ट में एबी डिविलियर्स को चौथे, केन विलियमसन को 5वें और शान पॉलक को 7वें स्थान पर रखा गया है। वहीं हाशिम अमला, नाथन ब्रेकन और जैक कैलिस को भी टीम में शामिल किया गया है। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर को 22वें पायदान पर रखा गया है।

टी20 में बुमराह को मिली जगह
टी20 क्रिकेट की बात करें तो अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान को नंबर वन पर रखा गया है। लेग स्पिनर राशिद ने अपने खेल से काफी प्रभावित किया है। दूसरे नंबर पर भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर तीसरे स्थान पर हैं और क्रिस गेल छठे पायदान पर रखा गया है।

ऐसे तैयार की गई है खिलाड़ियों की लिस्ट
इस लिस्ट को एनालिसिस कंपनी क्रिकविज ने तैयार किया है। इसे बनाने के लिए हर खिलाड़ी को एक खास एमपीवी रेटिंग दी गई। इसमें आंकड़ों के जरिए यह देखा गया कि उस खिलाड़ी का बाकियों के मुकाबले मैच का कितना असर पड़ा।
विजडन क्रिकेट मंथली के एडिटर-इन-चीफ फिल वॉकर ने फ्लिंटॉफ के बारे में बताया- 'गेंद से वह डेथ ओवर्स के विशेषज्ञ थे और बल्ले से भी कमाल का प्रदर्शन करते थे। साल 2003 से 2004 के बीच उन्होंने 51 के औसत से 1264 रन बनाए वहीं 20 के औसत से 41 विकेट लिए। उनका इकॉनमी रेट 3.60 रहा। वह एक ऑलराउंडर की अहमियत दिखाते हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
