IND vs NZ, 2nd T20I: रांची में हर्षल पटेल को मिला डेब्यू का मौका, सचिन-द्रविड़ के खास क्लब में हुए शामिल
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच रांची के मैदान पर आयोजित हुआ है, जिसमें भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बार फिर से टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम ने सीरीज के पहले में शानदार प्रदर्शन किया था और कीवी टीम को अच्छी शुरुआत के बावजूद 164 रनों के स्कोर पर दिया था। जवाब में सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा की पारियों के दम पर भारतीय टीम ने 5 विकेट से जीत हासिल की और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। हालांकि भारतीय टीम के लिये इस मैच में आखिरी ओवर्स में बॉलिंग करते वक्त मोहम्मद सिराज के हाथ में चोट लग गई और इसी के चलते वह रांची में खेले जा रहे मैच के लिये उपलब्ध नहीं हो पाये।
और पढ़ें: आसान नहीं होगी टी20 विश्वकप 2022 की राह, कोच द्रविड़ के सामने हैं 6 चुनौतियां
मोहम्मद सिराज का टीम के लिये उपल्बध न हो पाना आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मीडियम पेसर हर्षल पटेल के लिये मौका लेकर आया और उन्हें रांची के मैदान पर डेब्यू कराया गया है। हर्षल पटेल ने आईपीएल 2021 में 5 विकेट हॉल और हैट्रिक चटकाने का कारनामा किया और एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी, सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ी और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
और पढ़ें: इंग्लिश क्रिकेटर ने 9 साल पहले की थी चेतेश्वर पुजारा से बदतमीजी, शर्मनाक हरकत पर अब जाकर मांगी माफी

राहुल द्रविड़ के खास क्लब में हुए शामिल
इस डेब्यू के साथ ही हर्षल पटेल भारत के लिये टी20 प्रारूप में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की फेहरिस्त में छठे पायदान पर काबिज हो गये हैं। अंतर्राष्ट्रीय टी20 प्रारूप में भारत के लिये अपना डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की बात करें तो पूर्व कप्तान एवं मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ का नाम आता है जिन्होंने 38 साल 232 दिन की उम्र में इस प्रारूप में डेब्यू किया था। वहीं इस फेहरिस्त में सचिन तेंदुलकर दूसरे नंबर पर काबिज हैं जिन्होंने 33 साल 221 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। इस फेहरिस्त में श्रीनाथ अरविद (31 साल 177 दिन), स्टुअर्ट बिन्नी (31 साल 44 दिन), मुरली कार्तिक (31 साल 39 दिन) और हर्षल पटेल (30 साल 361 दिन) का नाम शामिल है।

3 बदलावों के साथ उतरी है न्यूजीलैंड की टीम
हर्षल पटेल को पूर्व भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी अजीत आगरकर ने कैप देकर डेब्यू की बधाई दी। आरसीबी की ओर से खेलते हुए हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ड्वेन ब्रावो के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए 32 विकेट हासिल किये। जहां भारतीय टीम ने मजबूरन एक बदलाव किया है तो वहीं पर न्यूजीलैंड की टीम ने भी अपनी प्लेइंग 11 में 3 बदलाव किये हैं। कप्तान टिम साउथी ने अपनी प्लेइंग 11 में लॉकी फर्ग्यूसन को बाहर कर एडम मिल्ने को शामिल किया तो वहीं पर रचिन रविंद्र की जगह ईश सोढ़ी कौ मौका दिया गया है। इसके अलावा एश्ल की जगह जेम्स नीशम की टीम में वापसी करायी है।

जानें कैसी ही प्लेइंग 11
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टिम सेफर्ट (डब्ल्यू), जेम्स नीशम, ईश सोढ़ी, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी (सी), एडम मिल्ने, ट्रेंट बोल्ट।
भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, रोहित शर्मा (सी), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications