IPL 2020: धोनी के समझाने पर भी शांत नहीं हुए थे सुरेश रैना, CSK में कोरोना के चलते फैली दहशत
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन बहुत जल्द यूएई में शुरु होने वाला है तो वहीं पर इस सीजन के शुरू होने से पहले फैन्स की पसंदीदा टीम चेन्नई सुपर किंग्स संकट में नजर आ रही है। जहां ट्रेनिंग की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के 2 खिलाड़ियों समेत 11 सदस्य कोरोना वायरस की चपेट में हैं तो वहीं पर टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज और उपकप्तान सुरेश रैना भी भारत वापस लौट आये हैं। सीएसके ने शनिवार को उनके वापस लौटने को लेकर पारिवारिक कारणों का हवाला दिया जिसके अनुसार पठानकोट में उनके चाचा के ऊपर हुआ हमला कारण बताया जा रहा था, हालांकि बाद में सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
और पढ़ें: CPL 2020: कायरन पोलार्ड ने जड़े 9 आसमानी छक्के, महज 28 गेंदों में बना डाले 72 रन
मीडिया रिपोर्ट के आधार पर सुरेश रैना यूएई से अपने चाचा पर हुए जानलेवा हमले की वजह से नहीं बल्कि सीएसके के कैम्प में अचानक से फूटे कोरोना बम की वजह से परेशान हो गये थे और जैसे ही उन्हें खिलाड़ियों समेत 13 लोगों के संक्रमण की खबर मिली वह परेशान हो गये और सीजन के लिये अपना नाम वापस ले लिया और तुरंत भारत के लिये रवाना हो गये हैं।
और पढ़ें: कोरोना पॉजिटिव होने की खबर पर जानें क्या बोली दीपक चहर की बहन मालती चहर

करीबी दोस्त ने बताया क्या था असली कारण
सुरेश रैना के एक करीबी दोस्त अजय सेठी के इंटरव्यू के अनुसार जब उन्होंने बार-बार मैसेज करके उनसे पूछा तो रैना ने उन्हें फोन करके बताया कि उन्होंने पत्नी प्रियंका और दोनों बच्चों की चिंता को लेकर इस सीजन सीएसके के कैम्प को छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि सुरेश रैना भारत में अपना क्वारंटीन पूरा होने के बाद इस मुद्दे पर बात करेंगे।

धोनी के समझाने पर भी शांत नहीं हो पाये थे रैना
वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर के अनुसार सीएसके की टीम में कोरोना फैलने की खबर सुनने के बाद से ही सुरेश रैना काफी परेशान थे और इसको लेकर उन्होंने अपने सबसे करीबी और अच्छे दोस्त एमएस धोनी (MS Dhoni) समेत हर किसी को फोन करके बात करने की कोशिश की। धोनी समेत टीम के सभी लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वो डर की गिरफ्त में आ चुके थे।
सूत्र के अनुसार,'शुक्रवार की रात को काफी हंगामा हुआ था। टीम में रैना के साथी, कोच स्टीफन फ्लेमिंग, कप्तान एमएस धोनी समेत कई लोगों ने उनसे बार-बार फोन कर बात करने की कोशिश की। यहां तक कि धोनी ने उन्हें चीजें समझाने की कोशिश भी की, मगर कुछ फायदा नहीं हुआ।'

दहशत में हैं सीएसके के खिलाड़ी
वहीं इनसाइड स्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार सीएसके से जुड़े एक खिलाड़ी ने बताया कि जब टीम में कोरोना के मामले सामने आये तो कई खिलाड़ी दहशत में देखे गये।
उन्होंने कहा,' खिलाड़ियों में इस बात को लेकर दहशत का माहौल है कि बीसीसीआई के दिशानिर्देशों का पालन करने और हर संभव सावधानी बरतने के बावजूद इस वायरस ने कैम्प में सेंध लगा दी। इसके चलते खिलाड़ी काफी दहशत और घबराहट में हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
