IPL 2020: देश वापस लौटेंगे मुंबई इंडियंस के 'यॉर्कर किंग', उनकी जगह खेलेंगे जेम्स पैटिंसन
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल के 13वें सीजन की तैयारी शुरु कर दी है। भारत में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए बीसीसीआई इस बार इस टूर्नामेंट का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कराने जा रहा है जिसका पहला मैच 19 सितंबर को खेला जायेगा और आखिरी मैच 10 नवंबर को। इसकी तैयारियों को लेकर पिछले साल की आईपीएल चैम्पियन टीम मुंबई इंडियंस की टीम समेत सभी टीमें यूएई पहुंच गई हैं और तैयारियों में जुट गई हैं।
और पढ़ें: IPL 2020: सीएसके में जारी घमासान पर गंभीर ने दी धोनी का सलाह, बताया- कैसे करें रैना की कमी पूरी
इस बीच मुंबई इंडियंस के खेमे से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। टीम के तेज गेंदबाज और श्रीलंका के यॉर्कर किंग गेंदबाज लसिथ मलिंगा आईपीएल 2020 के पूरे सत्र से बाहर हो गये हैं।
और पढ़ें: बड़ी खबर: 250 फीट गहरी खाई में गिरा यह भारतीय क्रिकेटर, मौके पर हुई मौत

मलिंगा की जगह शामिल हुआ यह गेंदबाज
मुंबई इंडियंस की टीम ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि टीम ने लसिथ मलिंगा की जगह ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेम्स पैटिन्सन को आईपीएल के 13वें सीजन के लिये टीम के साथ जोड़ने का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस की प्रेस रिलीज के अनुसार जेम्स पैटिंन्सन इस हफ्ते के अंत तक अबुधाबी में टीम के साथ जुड़ेंगे।

निजी कारणों से मलिंगा हुए बाहर
वहीं टीम के तेज गेंदबाज और यॉर्कर किंग लसिथ मलिंगा के बारे में जानकारी देते हुए मुंबई इंडियंस ने बताया कि उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस सीजन आईपीएल में शामिल हो पाने में असमर्थता जताई और साफ किया कि वह अपने परिवार के पास श्रीलंका लौटेंगे। फ्रैंचाइजी के मालिक आकाश अंबानी ने लसिथ मलिंगा को हर तरह का समर्थन देने की बात करते हुए जेम्स पैटिंसन का मुंबई इंडियंस की फैमिली में स्वागत किया है।

मलिंगा के जाने पर जानें क्या बोले आकाश अंबानी
लसिथ मलिंगा के बाहर होने को लेकर मुंबई इंडियंस ने कहा कि वह जानते हैं कि लसिथ टीम को मजबूती प्रदान करने वाले स्तंभ हैं और इसमें कोई शक नहीं कि टीम उनकी गैर मौजूदगी को काफी मिस करने वाली है। हालांकि हम उनके कारणों का सम्मान करते हुए उनके फैसले के साथ खड़े हैं।
उन्होंने कहा,' मुंबई इंडियंस की नींव पारिवारिक मूल्यों के आधार पर ही बनी है और ऐसे में परिवार के किसी भी सदस्य के साथ हम पूरी तरह से खड़े हैं। वहीं लसिथ मलिंगा की जगह भरने के लिये जेम्स पैटिंसन सबसे उपयुक्त विकल्प हैं जो मौजूदा सीजन की परिस्थितियों को देखते हुए टीम के पेस अटैक को मजबूती प्रदान करेंगे।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
