Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs SL: क्या वनडे सीरीज के आखिरी मैच में खेलेंगे हार्दिक पांड्या, भुवी ने दी जरूरी हेल्थ अपडेट

IND vs SL
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच जारी 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच शुक्रवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। भारतीय टीम ने पहले ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है, ऐसे में शिखर धवन की कप्तानी वाली यह टीम आखिरी मैच में कुछ बदलाव करते हुए मेजबान टीम का सीरीज में सूपड़ा साफ करने के इरादे से उतरती नजर आ सकती है। इस बीच भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के तीसरे मैच में खेलने को लेकर उपकप्तान भुवनेश्वर कुमार ने बड़ा अपडेट दिया है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को वनडे सीरीज के दूसरे मैच में हार्दिक पांड्या जब गेंदबाजी कर रहे थे तो उन्हें एक बार नहीं बल्कि दो बार अपनी पीठ पकड़ कर कराहते हुए देखा गया था। हार्दिक पांड्या की यह हालत देखकर लाखों भारतीय फैन्स की सांसे थम गई थी। हार्दिक पांड्या की इस हालत के बाद सीरीज के आखिरी मैच में उनकी उपलब्धता को लेकर सवाल खड़ा हो गया था कि क्या वो आखिरी मैच में खेलते नजर आयेंगे या नहीं।

और पढ़ें: पूर्व साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज ने किया बड़ा खुलासा, कहा- नस्लीय भेदभाव करते थे ग्रीम स्मिथ

इस बीच भारतीय टीम के उपकप्तान भुवनेश्वर कुमार ने हार्दिक की फिटनेस पर अपडेट देते हुए कहा है कि जहां तक मैं जानता हूं वो पूरी तरह से फिट हैं। उन्हें किसी भी तरह की निगल या ऐसी परेशानी नहीं है जिसको लेकर हमें चिंतित होना पड़े। हार्दिक पांड्या की हेल्थ को लेकर मिली इस अपडेट ने भले ही फैन्स के चेहरे पर खुशी ला दी हो लेकिन गेंदबाजी में इस खिलाड़ी की फिटनेस लगातार टीम के लिये मुश्किलें खड़ी कर रही है।

मंगलवार को खेले गये मैच में हार्दिक ने 4 ओवर गेंदबाजी कर 20 रन दिये। श्रीलंका दौरे पर हार्दिक ने अब तक 2 मैचों में 9 ओवर की गेंदबाजी की है सिर्फ एक ही विकेट हासिल किया है। पिछले कुछ समय में हार्दिक पांड्या की बॉलिंग फिटनेस भारतीय टीम के लिये काफी बड़ा सवाल बन गया है। हार्दिक पांड्या ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से गेंदबाजी नहीं कि है और सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेले हैं। इतना ही नहीं आईपीएल 2021 के पहले हाफ में हार्दिक ने मुंबई इंडियंस के लिये एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं की है। हालांकि भारतीय टीम जरूर चाहती है कि हार्दिक जल्द से जल्द अपनी गेंदबाजी में भी वापसी करें और भारत के लिये मजबूत ऑलराउंडर की भूमिका अदा करें।

और पढ़ें: IND vs SL: ICC ने श्रीलंकाई टीम पर लगाया भारी जुर्माना, जानें क्या है मामला

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पूर्व खिलाड़ी लक्ष्मण शिवरामकृष्णनन ने हार्दिक पांड्या की तारीफ करते हुए कहा था कि भारत को लंबे समय बाद एक तेज गेंदबाजी का ऑलराउंडर मिला है जो टीम में अपने साथ बैलेंस लेकर आता है। हमारे पास ऐसे तेज गेंदबाज नहीं होते हैं जो बल्लेबाजी कर सकें, यहां तक कि टेस्ट क्रिकेट में भी हमारे गेंदबाज ज्यादा देर तक बैटिंग नहीं कर सकते हैं, वहीं पर हार्दिक विपक्षी टीम की धज्जियां उड़ा देता है। अगर वो पूरी तरह से फिट हो जाते हैं तो भारतीय टीम का सबसे बड़ा हथियार साबित हो सकते हैं।

Story first published: Thursday, July 22, 2021, 20:38 [IST]
Other articles published on Jul 22, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+