ओवल में क्यों जडेजा को बल्लेबाजी में मिला प्रमोशन, बल्लेबाजी कोच ने खोला रहाणे से पहले भेजने का राज
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है, जिसमें दोनों टीमों के बीच बेहद रोमांचक मैच देखने को मिल रहा है। ओवल में खेले जा रहे इस मैच में विराट कोहली के फैसलों ने सभी को हैरान करने का काम किया है, जहां पर स्पिनर्स की मददगार मानी जाने वाली इस पिच पर कोहली ने अश्विन को प्लेइंग 11 में शामिल न करके हैरान किया तो वहीं बल्लेबाजी के दौरान अजिंक्य रहाणे को डिमोशन देकर रविंद्र जडेजा को पांचवे नंबर पर बैटिंग करने के लिये भेजा।
और पढ़ें: जानें क्यों ओवल में अश्विन को बाहर बिठाने का फैसला सही, जडेजा ही कोहली के लिये सही विकल्प
हालांकि विराट कोहली के इस फैसले को लेकर साफ नहीं हुआ है कि उनके ऐसा करने के पीछे का क्या कारण रहा है लेकिन उनके इस दांव को मिला जुला रिएक्शन मिला है। कुछ लोगों का मानना है कि विराट कोहली ने यह फैसला सिर्फ इस वजह से लिया ताकि वो अश्विन को टीम में शामिल न कर पाने के फैसले को सही साबित कर सकें, लेकिन अब भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने इस निर्णय के पीछे के कारण का खुलासा किया है।
और पढ़ें: जानें कब किया जायेगा टी20 विश्वकप के लिये भारतीय टीम का ऐलान, हो गया है सेलेक्शन

लंबे समय के लिये लिया गया है यह फैसला
ओवल में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच की दोनों पारियों में भारत के लिये रविंद्र जडेजा ने पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी की और दूसरी पारी में विराट कोहली के साथ 59 रनों की साझेदारी भी की। कुछ लोगों का मानना है कि विराट कोहली का यह फैसला अजिंक्य रहाणे की मौजूदा खराब फॉर्म को देखते हुए लिया गया है लेकिन अब विक्रम राठौर ने ऐसा करने के पीछे का राज खोला है।
उन्होंने कहा, 'अगर इस फैसले की बात की जाये तो हमें ऐसा करने से दोनों ही पारियों में इसका काफी फायदा मिला है, इतना ही नहीं दूसरी पारी में जडेजा ने विराट कोहली के साथ अहम साझेदारी भी निभाई। टीम मैनेजमेंट ने यह फैसला सिर्फ इस मैच के लिये नहीं बल्कि लंबे समय को देखते हुए लिया है, हालांकि अभी इस पर फैसला नहीं लिया गया है। हम फिलहाल कुछ मैचों में इस एक्सपेरिमेंट को जारी रखेंगे और फिर देखेंगे कि आगे क्या करना है।'

इस कारण जडेजा को मिला है बल्लेबाजी में प्रमोशन
बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने आगे बात करते हुए कहा कि हमने रविंद्र जडेजा को 5 नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिये सिर्फ इसलिये भेजा है ताकि हम दायें और बायें हाथ के बल्लेबाज का कॉम्बिनेशन बनाये रखें।
उन्होंने कहा, 'जडेजा के पांचवे नंबर पर आने से हमारा दायें और बायें हाथ का बल्लेबाजी कॉम्बिनेशन बरकरार रहता है। इससे पहले हमारी टीम के दोनों बायें हाथ के बल्लेबाज (ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा) छठे और सातवें नंबर पर एक साथ बल्लेबाजी करने आते थे लेकिन अब हम चाहते हैं कि दोनों के बल्लेबाजी के बीच थोड़ा सा अंतर आ सके। यह एकदम साधारण सा प्लान था लेकिन एक टीम के तौर पर हमें इसका फायदा जरूर देखने को मिला है।'

जडेजा के प्रमोशन से मध्यक्रम हुआ मजबूत
कोच विक्रम राठौर ने इस दौरान रविंद्र जडेजा की बल्लेबाजी की भी तारीफ की है और कहा कि जडेजा हमारे लिये पहले भी अच्छी बल्लेबाजी कर चुके हैं और अहम पारियां खेलकर टीम के स्कोर में योगदान देते रहते हैं। एक टीम के तौर पर हम उन्हें प्रमोशन देकर यह देखना चाहते थे कि इससे मध्यक्रम बल्लेबाजी में कितना बैलेंस आ सकता है।
बल्लेबाजी कोच ने पांचवे दिन पर बात करते हुए कहा कि टेस्ट मैच के आखिरी दिन जडेजा का रोल काफी अहम होने वाला है क्योंकि वह टीम के इकलौते स्पिन गेंदबाज हैं और पिच पर जिस तरह से मदद नहीं है उसे देखते हुए उन पर काफी बड़ी जिम्मेदारी होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
