CSK vs SRH: जीत की राह पर लौटी चेन्नई, मैच के बाद जानें क्या बोले धोनी
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 29वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के बीच खेला गया, जिसमें सीएसके की टीम को जीत की काफी दरकार थी और आखिरकार धोनी की कप्तानी में टीम ने वापसी की और हैदराबाद की टीम को 20 रनों से मात दी। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 167 रन बनाये, जिसके जवाब में हैदराबाद की टीम निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट खोकर 147 रन ही बना पाये।
और पढ़ें: CSK vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले फ्लेमिंग ने सीएसके को फटकारा, बोले- भूल जाओ प्लेऑफ
सीएसके की ओर से हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा को उनके ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिये मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। जडेजा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंद में नाबाद 25 रनों की पारी खेली और फिर गेंदबाजी में जॉनी बेयरस्टो का विकेट लिया और फील्डिंग के दौरान 2 शानदार कैच भी लपके। वहीं मैच जीतने के बाद कप्तान धोनी ने भी टीम की वापसी पर खुशी जताई।
और पढ़ें: RCB vs KKR: आरसीबी की गेंदबाजी के सामने कोलकाता की बल्लेबाजी पस्त, 82 रनों से जीता मैच

अंत में 2 अंक ही मायने रखते हैं
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के ऊपर मिली 20 रनों की जीत को लेकर कप्तान धोनी ने कहा कि यह मैच काफी अच्छा रहा लेकिन अंत में किसी भी टीम के लिये 2 प्वाइंट ही मायने रखते हैं और अच्छी बात यह है कि वो 2 अंक लेने वाली टीम हमारी रही।
उन्होंने कहा, ‘आज हमने अच्छा प्रदर्शन किया, यह एक ऐसा मैच था जो परफेक्ट के काफी करीब था। हम गेंदबाजी में एक-दो ओवर में और अच्छा कर सकते थे। लेकिन फिलहाल हम ठीक हैं। मुझे लगता है कि मायने यह रखता है कि हमें 2 अंक मिले। अगर हम ऐसे ही मैच जीतते रहे तो प्वाइंटस टेबल भी ठीक हो जायेगी। अभी इसे देखने का कोई मतलब नहीं है। हालांकि हम फिर भी उन चीजों पर गौर करेंगे जहां पर सुधार हो सकता है। खास बात यह है कि अगर आप मैच जीते हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि आप कमियों को छुपायेंगे।'

जीत के बावजूद अपनी कमियों पर करेंगे काम
धोनी ने इस दौरान उन्होंने बताया कि वो अपनी टीम के प्रदर्शन का आकलन किन चीजों पर करते हैं और इस दौरान उन्होंने हरफनमौला खिलाड़ी सैम करन की भी तारीफ की।
उन्होंने कहा, ‘मैं अक्सर पहले 6 ओवर के हिसाब से आकलन करता हूं कि अच्छा स्कोर क्या होगा। हमारी रणनीति के हिसाब से काफी कुछ तेज गेंदबाजों पर निर्भर था, हमारे लिये अच्छा यह रहा कि हमारे गेंदबाजों ने वो कर के दिया। हमारे लिये सैम करन शानदार खिलाड़ी हैं, हर टीम को ऐसे ही ऑलराउंडर की जरूरत होती है जो न सिर्फ गेंद को अच्छी तरह से स्ट्राइक करे बल्कि जरूरत पड़ने पर ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी भी कर सके। वह स्पिन गेंदबाजों को भी अच्छी तरह से खेल सकता है। अगर आपको लय चाहिए तो वह हमें 15 से 45 रन दे सकता है। मुझे लगता है कि जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, वह डेथ गेंदबाजी में भी पारंगत हो जायेगा।'

जीत पर जानें क्या बोले जडेजा
वहीं मैन ऑफ द मैच हासिल करने वाले रविंद्र जडेजा ने कहा कि वो खुश हैं कि वो टीम की जीत में अपना योगदान दे सके। जब टीम दबाव में होती है और आप खेल के हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाओ तो इससे ज्यादा खुशी नहीं मिल सकती।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications