IPL 2021: 'नंबर 1 का मतलब 40 गेंदों में सेंचुरी नहीं', डेब्यू से पहले डेविड मलान ने तोड़ा पंजाब किंग्स का भ्रम
IPL 2021 Dawid Malan on T20 rankings: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज होने में बस दो दिन का ही समय बाकी रह गया है और सभी टीमें अपनी-अपनी कमर कस कर मैदान पर उतरने को तैयार हैं। पिछले सीजन में अच्छी टीम होने के बावजूद खराब प्रदर्शन करने वाली किंग्स इलेवन पंजाब की टीम इस सीजन काफी बदलावों के साथ उतरी है। टीम ने अपने नाम, लोगो और ड्रेस में बदलाव किया है तो साथ ही टीम में भी उसने कई बदलाव करते हुए उसे पहले से ज्यादा संतुलित बनाने की कोशिश की है। इसी के तहत पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल के 14वें सीजन में इंग्लैंड के युवा और आईसीसी के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज डेविड मलान को शामिल करने का काम किया है।
और पढ़ें: अगर भारत में बढ़ता रहा कोरोना तो क्या टल जायेगा T20 विश्वकप, ICC ने बताया बैकअप प्लान
पंजाब किंग्स की टीम ने मलान को उनके बेस प्राइस 1.50 करोड़ में अपनी टीम में शामिल करने का काम किया है। अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में डेविड मलान ने शानदार प्रदर्शन किया है और 50.15 की औसत से रन बनाने का काम किया है, जिसके चलते पंजाब किंग्स की टीम को इस सीजन उनसे आईपीएल में भी कुछ वैसी ही उम्मीद होगी।
और पढ़ें: IPL के इतिहास में हर सीजन जीता है कम से कम एक मैन ऑफ द मैच, लिस्ट में कोहली का नाम नही

टी20 विश्व कप में करूंगा आईपीएल के अनुभव का इस्तेमाल
उल्लेखनीय है कि डेविड मलान का यह पहला आईपीएल होगा जिसमे डेब्यू करने से पहले डेविड मलान ने पंजाब किंग्स का भ्रम तोड़ते हुए अपने गेम प्लान के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि वह आईपीएल में खेलने के अपने अनुभव का इस्तेमाल इस साल होने वाले टी20 विश्व कप में करते नजर आयेंगे।
उन्होंने कहा,' आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में से एक है जिसका हिस्सा बनने के लिये आपको अच्छा प्रदर्शन करना होता है। आईपीएल में ज्यादातर टीमों के पास इंग्लिश कोच नहीं होते हैं ंतो शायद यह भी कारण हो सकता है कि ज्यादा इंग्लिश खिलाड़ी आपको नहीं दिखते, वहीं पर ज्यादातर ऑस्ट्रेलियाई कोच होने के चलते आपको काफी कंगारू खिलाड़ी देखने को मिल जायेंगे। मैं आईपीएल में मिलने वाले अनुभव का इस्तेमाल टी20 विश्व कप में करूंगा।'

वर्ल्ड नंबर 1 का मतलब 40 गेंदों में शतक लगाना नहीं
मलान ने इस इंटरव्यू के दौरान खेल के दौरान प्रदर्शन को लेकर होने वाली तारीफ और आलोचना को लेकर अपनी बतार रखते हुए कहा कि नंबर 1 बल्लेबाज का मतलब यह नहीं कि आप 40 गेंदों में शतक लगा दोगे।
उन्होंने कहा,'खिलाड़ी के प्रदर्शन की आलोचना और तारीफ खेल का हिस्सा मात्र ही है। आपका हर दिन एक जैसा होना नामुमकिन है, हम सब इंसान हैं। कई बार आप ऐसे खेलते हैं जैसे आप पहली बार खेलने उतरे हैं तो कई बार किसी भी मुश्किल गेंद को मैदान से बाहर मार देते हैं। आपको अपने मन मुताबिक क्रिकेट खेलने की आदत होनी चाहिये न कि लोगों के मुताबिक। दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज का मतलब यह नहीं कि आप 40 गेंदों में शतक लगा दें। जो लोग ऐसा सोचते हैं सच तो यह है कि उन्हें टी20 क्रिकेट की समझ नहीं है।'

टेस्ट और आईपीएल में से एक चुनना मुश्किल
इस दौरान डेविड मलान ने टेस्ट टीम में जगह बनाने को लेकर अपनी इच्छा रखी और कहा कि वह इंग्लैंड के लिये टेस्ट टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में दुनिया के सभी विस्फोटक टी20 बल्लेबाज क्रिस गेल, विराट कोहली, रोहित शर्मा सभी 100 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। हालांकि उनकी टेस्ट टीम और आईपीएल में किसी एक को चुनना मुसीबत बन रहा है क्योंकि इंग्लैंड की टीम में जगह बनाने के लिये जो 6 से 8 4 दिवसीय मैच खेले जाते हैं उनका आयोजन आईपीएल के दौरान ही किया जाता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
