Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'बल्लेबाजों के लिये फ्री हिट तो गेंदबाजों को मिले फ्री बॉल', जानें क्यों अश्विन ने की नये नियम की मांग

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन मौजूदा समय में दुनिया के बेस्ट स्पिन गेंदबाज हैं, ऐसा उनके आंकड़े भी दर्शाते हैं। हालांकि यह दिग्गज गेंदबाज न सिर्फ अपनी गेंदबाजी के लिये बल्कि खेल को लेकर सामने रखने वाले अपने बेबाक विचारों को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। पिछले कुछ समय में अश्विन को कई बार मांकड़िंग रन आउट को लेकर आलोचना का शिकार होना पड़ा हालांकि अश्विन इसे बिल्कुल भी गलत नहीं मानते और मांकड़िंग न करने की दशा में कुछ ऐसे नियम है जो वो गेंदबाजों के हक में चाहते हैं।

उल्लेखनीय है कि क्रिकेट के खेल में लागू नियमों पर बात करते हुए भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर ने हिंदुस्तान टाइम्स के लिये एक कॉलम लिखा जिसमें उन्होंने फ्री हिट के नियम को बकवास करार देते हुए उसे हटा देने की मांग की। इतना ही नहीं संजय मांजरेकर का मानना है कि क्रिकेट में लागू फ्री हिट और लेग बॉय जैसे नियम गेंदबाजों के साथ ज्यादती है।

और पढ़ें: 5 मैच विनर खिलाड़ी जिन्होंने धोनी युग में किया डेब्यू पर कोहली की कप्तानी में मिला ज्यादा मौका

वहीं संजय मांजरेकर के इस कॉलम पर अश्विन ने अपनी राय रखते हुए फ्री हिट को बरकरार रखने की बात करते हुए गेंदबाजों के लिये खास नियम की मांग की। अश्विन का मानना है कि क्रिकेट में फ्री हिट काफी अच्छा मार्केटिंग टूल साबित हुआ है जिसे फैन्स खासा पसंद करते हैं, हालांकि गेंदबाजों के साथ ज्यादती न हो सके इसके लिये बॉलर्स को भी फ्री बॉल मिलनी चाहिये।

अश्विन ने अपने फ्री बॉल के नियम को लेकर साफ किया कि अगर बल्लेबाज नॉन स्ट्राइकर एंड से बॉल फेंकने से पहले भाग जाता है तो गेंदबाज को फ्री बॉल मिलनी चाहिये जिसके तहत टीम के कुल स्कोर और गेंदबाज के खाते से 10 रन घटा देने चाहिये।

और पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ विजडन ने जारी की रेस्ट ऑफ इलेवन टीम, भारतीय खिलाड़ियों का रहा दबदबा

अश्विन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बारे में बात करते हुए लिखा,'कम ऑन संजय मांजरेकर, क्रिकेट के लिये फ्री हिट काफी जबरदस्त मार्केटिंग टूल साबित हुआ है, इसे फैन्स काफी पसंद करते हैं। हालांकि इस नियम को हटाने के बजाय गेंदबाज के हिस्से में एक फ्री बॉल का नियम जोड़ देते हैं, जिसमें जब भी नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़ा बल्लेबाज गेंद फेंकने से पहले क्रीज छोड़े तो गेंदबाज के खाते से और टीम के कुल स्कोर से 10 रन कम कर देने चाहिये। ऐसा सिर्फ फ्री बॉल पर विकेट मिलने की स्थिति में किया जाये। याद रखना है कि बल्लेबाज को क्रीज तभी छोड़नी है जब बॉल गेंदबाज के हाथ से निकल गई हो।'

गौरतलब है कि अश्विन इस समय भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर जाने की तैयारी कर रहे हैं जिन्हें आईपीएल 2019 में जोस बटलर को मांकड़ करने पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।

Story first published: Friday, May 28, 2021, 15:43 [IST]
Other articles published on May 28, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+