IPL 2020: पोलार्ड-किशन ने बचाई मुंबई की लाज, हैदराबाद ने 149 पर रोका
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 56वां मैच आज शारजाह के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम लीग स्टेज का आखिरी मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेल रही है। हैदराबाद की टीम ने आज के मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पिछले 3 मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाली हैदराबाद की टीम ने आज के मैच में भी शानदार गेंदबाजी की और मुंबई इंडियंस की टीम को 149 रन पर रोकने में कामयाब रही। अब मैच को जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के लिये हैदराबाद की टीम को महज 150 रनों की दरकार है।
मुंबई की टीम के लिये आज कप्तान रोहित शर्मा ने 4 मैचों के बाद वापसी की लेकिन बल्लेबाजी में वह कमाल नहीं दिखा सके जिसके लिये वह जाने जाते हैं और महज 4 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौटे। संदीप शर्मा ने उन्हें कप्तान डेविड वॉर्नर के हाथों कैच कराया।
और पढ़ें: PAK vs ZIM: पाकिस्तान ने रचा इतिहास, 16 साल बाद दोहराया यह अनोखा कारनामा
मुंबई इंडियंस के लिये क्विंटन डिकॉक ने 13 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 25 रनों की पारी खेली लेकिन संदीप शर्मा ने इस खिलाड़ी को भी बोल्ड कर मुंबई की टीम को दूसरा झटका दिया। वहीं सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर संभली हुई पारी खेली और 29 गेंदों में 5 चौके की मदद से 36 रनों की पारी खेली। उन्होंने इशान किशन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिये 42 रनों की साझेदारी की।
हालांकि शाहबाज नदीम ने हैदराबाद की वापसी कराने का काम किया और एक ही ओवर में पहले सूर्यकुमार यादव और फिर क्रुणाल पांड्या (0) का विकेट हासिल किया। वहीं संदीप शर्मा ने भी इशान किशन (33) का विकेट लेकर छठा झटका दिया।
इशान किशन ने 30 गेंदों में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 33 रनों की पारी खेली। कुल्टर नाइल भी एक रन बाद जेसन होल्डर का शिकार बने। वहीं कायरन पोलार्ड ने नटराजन के खिलाफ एक ही ओवर में लगातार 3 छक्के लगाकर अपनी टीम की वापसी कराने का काम किया। कायरन पोलार्ड ने 25 गेंद में 2 चौके और 4 छक्के लगाकर 41 रन बनाये।
और पढ़ें: IPL 2020: जानें कब कोहली को पता चला प्लेऑफ का समीकरण, दिल्ली को कितने ओवर खिलाना जरूरी
वहीं हैदराबाद के लिये संदीप शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किये तो जेसन होल्डर, शाहबाज नदीम ने 2-2 विकेट चटकाने का काम किया। राशिद खान ने भी एक विकेट हासिल किया। सनराइजर्स की टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मुंबई की टीम को निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 149 रनों पर रोक दिया और जीत के लिये अब उसे 150 रनों की दरकार है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications