IPL 2021: KKR के खिलाफ नीली जर्सी पहन कर उतरेगी RCB, फिर मैच के बाद नीलाम करेंगे ड्रेस, जानें क्यों
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर टी20 क्रिकेट लीग आईपीएल के 14वें सीजन का दूसरा चरण यूएई में खेला जाना है जिसका आगाज होने में 24 घंटे से कम का समय बाकी रह गया है। आईपीएल 2021 का आयोजन भारत में किया जा रहा था लेकिन टीमों के बायोबबल में हुए कोरोना विस्फोट के बाद इसे बीच में ही रोकना पड़ा। बीसीसीआई ने भारत में कोरोना संकट के गंभीर हालात को देखते हुए इस टूर्नामेंट को यूएई में शिफ्ट कर दिया जिसके बचे हुए 31 मैचों का आयोजन 19 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच होना है।
और पढ़ें: IPL 2021 के बाद RCB की भी कप्तानी छोड़ सकते हैं विराट कोहली, बचपन के कोच ने किया बड़ा दावा
आईपीएल के 14 वें सीजन में अब तक खेले गये मैचों में जहां दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 12 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया है तो वहीं पर सीएसके और आरसीबी की टीम 10-10 अंक के साथ दूसरे और तीसरे पायदान पर बनी हुई हैं। मुंबई इंडियंस की टीम 8 अंक के साथ चौथे पायदान पर काबिज है। ऐसे में दूसरे चरण का आयोजन सीएसके और मुंबई के बीच होने वाले महामुकाबले के साथ होगा।

कोहली ने रिलीज की आरसीबी की नई जर्सी
वहीं पर अपने पहले खिताब की तलाश में अब तक शानदार प्रदर्शन करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम भी सोमवार से कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने कैंपेन को आगे बढ़ायेगी। इस बीच आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने 20 सितंबर को अबुधाबी के मैदान पर खेले जाने वाले मैच को लेकर खास जानकारी दी है और केकेआर के खिलाफ इस मैच के लिये टीम की नई जर्सी को भी रिलीज किया है।
कप्तान कोहली ने आरसीबी की नीली जर्सी को लॉन्च करते हुए साफ किया है कि अबुधाबी में जब उनकी टीम केकेआर का सामना करने उतरेगी तो उसके खिलाड़ी मेन इन ग्रीन या मेन इन रेड नहीं बल्कि मेन इन ब्लू बनकर उतरेंगे। कोहली ने आरसीबी के इस कदम के पीछे का कारण भी बताया और कहा कि उनकी टीम कोरोना महामारी के इस मुश्किल समय में डटकर काम कर रहे फ्रंटलाइन वर्कर्स के सम्मान में यह कदम उठा रही है।

मैच के बाद होगी जर्सी की नीलामी
कोहली ने आगे बताया कि मैच के बाद आरसीबी की इन जर्सियों की नीलामी भी की जायेगी जिससे जुटाया गया पैसा भारत में कोविड वैक्सीन लगवा पाने में असमर्थ लोगों की सहायता के लिये खर्च की जायेगी और ऐसे लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाई जायेगी।
आरसीबी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि हमारी टीम की नीली जर्सी का रंग फ्रंटलाइन पर काम कर रहे कोरोना वॉरियर्स की पीपीई किटस के रंग से मेल खाता है। यह जर्सी 20 सितंबर को केकेआर के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में हमारे खिलाड़ी पहनेंगे जिसे मैच के बाद FankindOfficial पर नीलाम भी किया जायेगा। ऑक्शन में मिलने वाली रकम का इस्तेमाल भारत में उन लोगों को फ्री वैक्सिनेशन के लिये किया जायेगा जो यह लगवा पाने में असमर्थ हैं।'
|
गो ग्रीन के बजाय गो ब्लू में नजर आयेगी आरसीबी
गौरतलब है कि आरसीबी हर साल ग्रीन जर्सी के साथ मैदान पर उतरती है और गो ग्रीन कैंपेन को बढ़ावा देती है, हालांकि इस साल उनकी टीम नीली जर्सी पहनकर मैदान पर उतरती नजर आयेगी। नीली जर्सी पर हेल्थकेयर का जरूरी संदेश भी लिखा रहेगा जो कि कोरोना के मुश्किल समय में फ्रंटलाइन वर्कर्स के समर्थन का भी प्रतीक बनेगा। आपको बता दें कि आरसीबी की टीम लगातार दूसरे सीजन में प्लेऑफ तक पहुंचने की ओर देख रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications