IND vs AUS: टीम इंडिया को कोरोना से बचाने के लिये जानें कितने करोड़ खर्च करेगा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल के अंत में होने वाली 4 मैचों की टेस्ट सीरीज और वनडे सीरीज के लिये क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तैयारियां शुरु कर दी है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को कोरोना वायरस से बचाने के लिये बायोबबल का खाका तैयार कर लिया है। हाल ही में चैनल 7 के साथ अपने करीब 300 करोड़ रुपये के प्रसारण सौदे को बचाने के लिये भारतीय टीम के दौरे और बिग बैश लीग टी-20 टूर्नामेंट के लिए जैविक रूप से सुरक्षित बायो बबल बनाने का प्लान किया है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार इस बायो बबल को तैयार करने के लिये लगभग 30 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर( करीब 1.60 अरब रूपये) खर्च किये जायेंगे।
और पढ़ें: IPL 2020: मुंबई इंडियंस के लिये 'अपशकुन' की तरह है लसिथ मलिंगा का न होना, बन जाती है फिसड्डी
सिडनी मोर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, 'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 'सेवन वेस्ट मीडिया' के साथ संबंध बनाए रखने और प्रसारण अधिकार को बचाने के मकसद से आगामी टूर्नामेंटों के बायो-बबल के लिए 30 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर से अधिक का बजट तैयार किया है। हाल ही में चैनल सेवन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर बिग बैश लीग को तरजीह नहीं देने का आरोप लगाते हुए 300 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 16 अरब रूपये) के करार से हटने की धमकी दी थी।'
हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, 'करार से हटने की चैनल सेवन की धमकी के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आगामी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू टूर्नामेंटों को संक्रमण (कोविड-19 महामारी) से बचाने के लिए बायो-बबल बनाने को लेकर दृढ़ संकल्प है।'
और पढ़ें: CPL 2020: सेमीफाइनल के लिये तय हो गई यह 4 टीमें, बाहर हुई मौजूदा चैम्पियन बारबाडोस
गौरतलब है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया कोरोना वायरस के चलते पहले ही काफी वित्तीय परेशानी का सामना कर रही है जिससे उबरने के लिये यह भारतीय टीम का दौरा काफी मायने रखता है और वो किसी भी हाल में इसको लेकर रिस्क नहीं लेना चाहता है।
आपको बता दें कि भारतीय टीम को अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी थी लेकिन अब यह श्रृंखला भी इसी दौरे पर खेली जायेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
