Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

NZ vs PAK: क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, दूसरे मैच से भी बाहर हुए बाबर आजम

New Zealand vs Pakistan 2nd Test Babar Azam ruled Out from Christchurch Test: नई दिल्ली। पाकिस्तान (Pakistan) क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड (New Zealand) दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की टी20 सीरीज को 2-1 से गंवाने के बाद पाकिस्तानी टीम विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (ICC World Test Championship) के तहत 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। सीरीज का पहला मैच बे-ओवल के मैदान पर खेला गया था जहां पर कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) की गैर मौजूदगी में पाकिस्तानी टीम को 101 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। वहीं पाकिस्तान (Pakistan) की टीम को उम्मीद थी कि 3 जनवरी से क्राइस्टचर्च के मैदान पर खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में उसके कप्तान वापसी करेंगे और पाकिस्तानी टीम भी जीत की राह पर वापसी करेगी।

हालांकि पाकिस्तानी टीम को दूसरे टेस्ट मैच से पहले बड़ा झटका लगा है, चूंकि पाकिस्तान (Pakistan) क्रिकेट टीम के नियमित कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हो सके हैं और न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गये हैं।

और पढ़ें: IND vs PAK: जब भारतीय टीम को देखकर डर गये थे अख्तर-आसिफ, याद किया 14 साल पुराना किस्सा

पाकिस्तान (Pakistan) क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बाबर आजम (Babar Azam) के दाहिने अंगूठे में चोट लगी थी, जिसमें सुधार तो देखा गया है लेकिन वह अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हो सके हैं।

पीसीबी के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर सोहेल सलीम ने बताया,'बाबर आजम (Babar Azam) की चोट में सुधार हुआ है लेकिन वह अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हो पाये हैं। वह हमारी बल्लेबाजी लाइन अप के अहम बल्लेबाज हैं, इसलिये हम किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। मेडिकल टीम लगातार उनकी चोट पर नजर बनाये हुए हैं और हमें उम्मीद है कि महीने के अंत में होने वाली घरेलू सीरीज में वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वापसी करेंगे।'

गौरतलब है कि बाबर आजम (Babar Azam) को क्वीन्सटाउन में अभ्यास सेशन के दौरान चोट लगी थी जिसके बाद वह 3 मैचों की टी20 सीरीज का भी हिस्सा नहीं बन पाये थे और अब वह न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ बिना कोई मैच खेले वापस लौटेंगे।

और पढ़ें: AUS vs IND: खतरे में पड़ा सिडनी टेस्ट, बायोबबल नियम तोड़ने पर क्वारंटीन किये गये 5 भारतीय खिलाड़ी

आपको बता दें कि बाबर आजम (Babar Azam) की गैरमौजूदगी में मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान (Pakistan) की टेस्ट टीम की कमान संभाल रहे हैं।

पाकिस्तान (Pakistan) टेस्ट टीम: मोहम्मद रिज़वान (कप्तान), आबिद अली, अजहर अली, फहीम अशरफ, फवाद आलम, हारिस सोहेल, इमरान बट, मोहम्मद अब्बास, नसीम शाह, सरफराज अहमद, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, शान मसूद, सोहेल खान और यासिर शाह।

Story first published: Saturday, January 2, 2021, 19:52 [IST]
Other articles published on Jan 2, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+