Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हनुमा विहारी का खुलासा, बताया कैसे WTC फाइनल में काउंटी का अनुभव आयेगा काम

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज हनुमा विहारी अगले महीने खेली जाने वाली विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिये टीम का हिस्सा हैं, हालांकि यह खिलाड़ी भारतीय टीम से पहले ही इंग्लैंड पहुंचा हुआ है जहां पर वो इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में वॉर्विकशायर की ओर से खेलते नजर आये। हनुमा विहारी अप्रैल के शुरू में ही इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनने के लिये रवाना हो गये थे जहां पर उन्होंने वॉर्विकशायर की टीम के साथ 3 मैचों का करार किया था।

इस दौरान उनका आगाज ज्यादा अच्छा नहीं रहा और नॉर्टिंघमशायर के खिलाफ खेलते पहली पारी में 23 गेंदों का सामना कर बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौटे, हालांकि एसेक्स के खिलाफ खेले गये दूसरे मैच में उन्होंने 32 और 52 रनों की पारी खेली। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच से पहले हनुमा विहारी ने काउंटी खेलने के अपने अनुभव को चुनौतीपूर्ण बताया और कहा कि उनके सीखने के लिये यह काफी शानदार अनुभव था और इससे न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में उन्हें काफी मदद मिलेगी।

और पढ़ें: पहलवान सागर राणा मर्डर केस में सुशील कुमार की मुश्किलें बढ़ी, जारी हुआ गैर जमानती वारंट

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए हनुमा विहारी ने कहा,'मुझे पूरी उम्मीद है कि काउंटी क्रिकेट का मुश्किल अनुभव मुझे न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में काफी मददगार साबित होगा। यह काफी चुनौतीपूर्ण रहा क्योंकि यह सीजन का शुरूआती हिस्सा था लेकिन इस दौरान मुझे काफी अनुभव मिला। यहां के मौसम और पिचों पर खेलने का अनुभव मिला, उम्मीद है कि यह अनुभव विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में मदद मिलेगी।'

हनुमा विहारी ने इस दौरान अपनी गेंदबाजी को लेकर भी बात की और कहा कि वो अपने ऑफ ब्रेक पर काम कर रहे हैं और टीम की ओर से मिलने वाली हर जिम्मेदारी के लिये तैयार हैं।

और पढ़ें: Test क्रिकेट नहीं खेलना चाहने की रिपोर्ट पर भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

उन्होंने कहा,' क्रिकेट खेलने के लिये इंग्लैंड काफी अच्छी जगह है और मैं यहां की चुनौती का मजा लूंगा। यहां की ठंड आपको परेशान करती है लेकिन फिर भी यह अलग अनुभव है। फिलहाल मैं बर्मिंघम में ट्रेनिंग कर रहा हूं। अपने घरेलू करियर के दौरान मैंने कई बार टॉप ऑर्डर में ही बल्लेबाजी की है, ऐसे में अगर इंग्लैंड के खिलाफ मुझे ओपन करने कि लिये कहा जाता है तो कोई कठिनाई होगी। टीम मुझे जो भी भूमिका देना चाहेगी मैं उसके लिये तैयार हूं। मैं अपने खेल पर ध्यान दे रहा हूं और चीजों को कंट्रोल करना नहीं चाहता हूं।'

Story first published: Saturday, May 15, 2021, 19:48 [IST]
Other articles published on May 15, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+