AUS vs IND: 4 खिलाड़ी जिनके दम पर भारत ने कैनबरा में जीता मैच, बने जीत के हीरो
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज को 1-2 से गंवाने के बाद विराट सेना ने कैनबरा में खेले गये टी20 सीरीज के पहले मैच में जीत के साथ आगाज किया है। भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रनों का स्कोर खड़ा किया और निर्धारित 20 ओवर्स में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 150 रनों के कुल स्कोर पर रोक दिया और 11 रनों की जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। आज के मैच में किसी भी एक भी टीम का दबदबा देखने को नहीं मिला, दोनों ही टीमों ने अपनी तरफ से जीत की कोशिश की लेकिन जिस टीम ने अपनी तरफ से कम गलतियां की वह जीत हासिल करने में कामयाब रही।
और पढ़ें: AUS vs IND: जडेजा की जगह चहल के मैदान पर आने को लेकर जानें क्या बोले एरॉन फिंच
भारतीय टीम जब पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो उसने 95 रन के अंदर अपने 5 विकेट खो दिये थे जिसके बाद लगा कि वह आज के मैच में सम्मानजनक स्कोर तक भी पहुंच नहीं पायेगी हालांकि वह 161 रन का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। वहीं जब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने रनों का पीछा करना शुरु किया तो उसने पावरप्ले के अंदर बिना विकेट खोये 50 रन बना लिये लेकिन उसके बाद जब उसने विकेट खोना शुरू किया तो संभाल नहीं सकी और 7 विकेट खोकर दबाव के उस स्तर पर पहुंच गई जहां पर उसके लिये जीत की राह ढूंढ पाना मुश्किल था। आज के मैच में भारतीय टीम के 4 खिलाड़ियों ने जीत में अहम भूमिका निभाई और जीत के साथ सीरीज का आगाज किया।
और पढ़ें: 1st T20: कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ा कनकशन नियम, 3 विकेट हासिल कर चहल ने पलटा मैच

केएल राहुल (KL Rahul)
भारतीय टीम के लिये आज विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने ओपनिंग करने का काम किया और टी20 करियर में 11 वां अर्धशतक लगाते हुए 51 रनों की पारी खेली। राहुल ने अपनी इस पारी के दौरान 40 गेंदों का सामना किया और 5 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाये। हालांकि हेनरिक्स ने उन्हें सीन एबॉट के हाथों कैच कराकर भारतीय टीम का बड़ा विकेट हासिल किया था। इस दौरान उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 1500 रन भी पूरे कर लिये हैं।

रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja)
भारतीय टीम के लिये वनडे सीरीज के आखिरी मैच में जादुई पारी खेलने वाले रविंद्र जडेजा ने पहले टी20 मैच में भी एक बार उसी कारनामे को दोहराने का काम किया जो उन्होंने आखिरी वनडे मैच में किया था। आज के मैच में भारतीय पारी 6 विकेट के नुकसान पर 114 रन ही बना सकी थी। 17 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 115 रन था। बची हुई 18 गेंदों में फैन्स यही उम्मीद कर रहे थे कि टीम किसी तरह से 150 रन के आंकड़े तक पहुंच जाये। वहीं 18वें ओवर में वाशिंगटन सुंदर के चौके की बदौलत भारतीय टीम ने 12 रन बटोरे तो वह 19वें ओवर में जडेजा ने अपना गियर बदल दिया।
हेजलवुड के इस ओवर में जडेजा ने 3 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन हासिल किये और आखिरी ओवर में भी लगातार 2 गेंदों पर 2 चौके लगाने का काम किया। जडेजा ने आखिरी 10 गेंदों में 32 रन बटोरने का काम किया और नबाद 44 रन बनाकर भारतीय टीम को 161 के स्कोर तक पहुंचाया।

टी नटराजन (T Natrajan)
भारतीय टीम के लिये आखिरी वनडे मैच में डेब्यू करने वाले तमिलनाडु के तेज गेंदबाज टी नटराजन ने आज टी20 क्रिकेट में भी अपना डेब्यू किया। उन्हें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कैप थमाई जिन्हें इस सीरीज से आराम दिया गया है। नटराजन ने अपने डेब्यू मैच में कमाल की गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलियाई टीम के 3 अहम विकेट हासिल किये। नटराजन ने अपनी गेंदबाजी में डार्सी शॉर्ट, ग्लेन मैक्सवेल और मिशेल स्टार्क का विकेट झटका। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 30 रन देकर 3 विकेट हासिल किये।

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)
भारतीय टीम के लिये आज के मैच में जो टर्निंग प्वाइंट रहा वह था कनकशन की वजह से टीम से बाहर होने वाले रविंद्र जडेजा की जगह युजवेंद्र चहल का मैदान पर उतरना। युजवेंद्र चहल आज के मैच के लिये प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे लेकिन जडेजा के चोटिल होने के बाद उन्हें कनकशन सबस्टीट्यूट के तौर पर शामिल किया। नियम के अनुसार वह गेंदबाजी भी कर सकते हैं और उन्होंने बेहद शानदार गेंदबाजी भी की। चहल ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 25 रन देकर 3 अहम विकेट हासिल किये। चहल ने एरॉन फिंच, स्टीव स्मिथ और मैथ्यू वेड का विकेट हासिल किया और मैन ऑफ द मैच भी बने।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications