IND vs ENG: रोहित-पुजारा के दम पर ओवल में भारत की हुई वापसी, विराट सेना ने बनाई 171 रनों की बढ़त
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है जिसका तीसरा दिन खराब रोशनी की वजह से जल्दी रोकना पड़ा। तीसरे दिन महज 76 रनों का ही खेल हो सका लेकिन भारतीय टीम के लिहाज से यह दिन काफी बेहतरीन घटा और पहले दो दिन में पिछड़ने के बाद उसने जबरदस्त वापसी की। ओवल टेस्ट में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 191 रन के स्कोर पर सिमट गई, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 290 रनों का स्कोर खड़ा किया और 99 रनों की बढ़त हासिल की।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने रोहित शर्मा (127) और केएल राहुल (46) के दम पर बिना कोई विकेट खोये 43 रनों का स्कोर खड़ा किया। ऐसे में भारतीय टीम के लिये इस मैच में वापसी करने का बस एक ही रास्ता था कि उसे तीसरे दिन बिना ज्यादा विकेट खोये पूरे दिन बल्लेबाजी करना जरूरी था। जब तीसरे दिन का पहला सेशन शुरू हुआ तो केएल राहुल और रोहित शर्मा ने पारी को संभल कर आगे बढ़ाया और पहले विकेट के लिये 83 रनों की साझेदारी की।
और पढ़ें: 'मुझे वो घमंडी लगती थी', जसप्रीत बुमराह ने सुनाई संजना के साथ प्यार होने की पूरी कहानी
जेम्स एंडरसन ने केएल राहुल (46) को अर्धशतक लगाने से रोककर भारतीय टीम को पहला झटका दिया लेकिन रोहित शर्मा ने चेतेश्वर पुजारा के साथ अच्छी बल्लेबाजी करते हुए पारी को आगे बढ़ाने का काम जारी रखा। पहले सेशन के बाद भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट खोकर 108 रन था।
लंच के बाद जब भारतीय टीम ने वापसी की तो चेतेश्वर पुजारा ने अपने टेस्ट करियर का 31वां अर्धशतक पूरा किया तो वहीं पर रोहित शर्मा ने मोइन अली की गेंद पर छक्का लगाकर अपने टेस्ट करियर का 8वां शतक लगाया। इतना ही नहीं ओवल के मैदान पर रोहित शर्मा ने यह शतक लगाकर विदेशी सरजमीं पर चले आ रहे शतकों के सूखे को भी खत्म किया। रोहित शर्मा ने 256 गेंदों का सामना किया और 14 चौके और एक छक्का लगाकर 127 रनों की पारी खेली।
रोहित शर्मा ने चेतेश्वर पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिये साझेदारी का शतक पूरा किया और कोई विकेट नहीं खोया। इस जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिये 152 रनों की साझेदारी कर भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। हालांकि इंग्लैंड के लिये 80 ओवर के बाद जब गेंद बदली गई तो ऑली रॉबिन्सन ने एक ही ओवर में पहले रोहित और फिर पुजारा का विकेट लेकर अपनी टीम की वापसी कराई।
दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 3 विकेट खोकर 270 रन बना लिये हैं और भारत ने 171 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। भारत के लिये विराट कोहली (22) और रविंद्र जडेजा (9) ने चौथे विकेट के लिये 33 रनों की साझेदारी कर ली है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications